Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पहले से हासिल तमाम वन अधिकार कानून को पुनः लागू करों वरन् होगा आंदोलन- आदिवासी संघर्ष मोर्चा

जनवाद टाइम्स 19 August 2023
Bihar News पहले से हासिल तमाम वन अधिकार कानून को पुनः लागू करों वरन् होगा आंदोलन- आदिवासी संघर्ष मोर्चा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

हरनाटाड़ थारू कल्याण महासभा कार्यालय में आज के दौर में आदिवासी समाज की स्थिति विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ,
परिचर्चा की अध्यक्षता थारू कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद ने किया, वहीं परिचर्चा का संचालन शम्भु राय ने किया,
परिचर्चा के मुख्य वक्ता आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक क्लिफ्टन डी. रोजारियो ने कहा कि वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व एरिया का हवाला देकर वन अधिकार 2006 कानून को निष्प्रभावी बना दिया गया है, इतना ही नहीं वन अधिकार 2006 कानून को कमजोर करने के लिए 2011 और 2017 में वन अधिकार कानून 2006 में काफी संशोधन कर बिल्कुल ही निष्प्रभावी बना दिया गया है, यह सब केंद्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा किए गए है।

Bihar News पहले से हासिल तमाम वन अधिकार कानून को पुनः लागू करों वरन् होगा आंदोलन- आदिवासी संघर्ष मोर्चाआज पुरे देश में आदिवासियों पर हो रहे हमले का हवाला देते हुए कहा कि आज देश में आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर बैठी हुई है लेकिन नए संसद भवन के उद्घाटन में आदिवासी महिला होने के कारण आमंत्रित तक नहीं किया गया, इससे बड़ा आदिवासियों के लिए अपमान क्या हो सकता है, मणिपुर की घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि एक सप्ताह मणिपुर में रहकर हालात को देखा है। बहुत ही बुरा हाल बना हुआ है, उन्होंने ने कहा कि मणिपुर में जो भी आज हो रहा है उसके पीछे भाजपा के गलत नीतियों के कारण हो रहा है, भाजपा सरकार द्वारा पहले नोटिस थमा कर जंगल और पहाड़ों से आदिवासियों को स्थापित किया गया, डर पैदा किया गया, फिर आदिवासियों के खिलाफ तरह तरह का नफरत फैलाया गया जैसे कुकी अफीम की खेती करते हैं, ड्रग्स का सप्लायर हैं, कुकी राज्य को खोखला बना रहे हैं आदि आदि।

Bihar News पहले से हासिल तमाम वन अधिकार कानून को पुनः लागू करों वरन् होगा आंदोलन- आदिवासी संघर्ष मोर्चा
इस तरह कुकी समुदाय के खिलाफ मैतई समुदाय में जो भाजपा द्वारा नफरत फैलाया गया उसी नफरत का नतीजा आज हम सब देख रहे हैं। 3 माह से अधिक हो गया आदिवासी कुकी और नागा समुदाय के खिलाफ किस तरह से हमले हो रहे हैं, घर और धार्मिक स्थलों को नुक़सान पहुंचा रहे हैं, सबसे अधिक बच्चे और महिलाएं शिकार हो रही हैं जबकि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है यानी डबल इंजन की सरकार है।
आरक्षण पर बोलते हुए राष्ट्रीय संयोजक क्लिफ्टन डी. रोजारियो ने कहा कि जब देश में नौकरी बचेगी तब तो आरक्षण का फायदा किसी को होगा भाजपा सरकार तमाम पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में बेच रही है, इस निजीकरण के खिलाफ बोलना होगा लड़ना होगा तब हम आरक्षण का भी फायदा ले सकते हैं, यही भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह आरक्षण को एक संप्रदायिक ध्रुवीकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है, एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ खड़ा कर लड़ा रही है, आग भड़कने का काम कर रही है। आदिवासी समाज को गुलबंद होकर इस नफरत के खिलाफ लड़ना होगा तभी हमारी संस्कृति अस्मिता और मेरी पहचान बचेगी।

Bihar News पहले से हासिल तमाम वन अधिकार कानून को पुनः लागू करों वरन् होगा आंदोलन- आदिवासी संघर्ष मोर्चा
भाकपा माले सिकटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता में परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि देश की हालत यह है कि एक तो कानून बनाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है, जब कानून बन जाते हैं उस कानून को लागू करने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है। कोई भी सरकारें आदिवासियों को ऐसे कुछ नहीं दिया है। जो भी आरक्षण या अधिकार मिले हैं उसके लिए लंबी लड़ाई आदिवासी समाज को लड़नी पड़ी है। आज हालत तो यह हो गया है कि आजादी के लड़ाई के दौरान और आजादी के बाद जो भी संघर्षों द्वारा अधिकार हासिल हुआ था उन तमाम अधिकारों को केंद्र में बैठी भाजपा के मोदी सरकार लगातार कटौती करते जा रही है। छीन रही है, जल जंगल पहाड़ पर जो आदिवासियों के अधिकार मिले थे उसे आज खत्म कर दिया गया है, वह भी नए-नए कानून लाकर, जल जंगल पहाड़ों पर से आदिवासियों के अधिकार को खत्म किया जा रहा है। इसलिए आज वक्त का तकाजा है की तमाम आदिवासियों को एकताबाद होकर केन्द्र में जिसकी भी सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकना होगा इस मौके पर आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर महतो थारू कल्याण महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद, शम्भु राय, ज्ञानईश्वर महतो, डाक्टर शारदा प्रसाद, द्रव्यान उरांव, जगरनाथ उरांव, रामेश्वर महतो, प्रेमनारायण क़ाज़ी, नेउर उरांव आदि नेताओं ने परिचर्चा को संबोधित किया और आगे अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया।

Post navigation

Previous: Bihar News नगर निगम के दबंगों द्वारा हटाये गये दर्जनों सफाई कर्मी पुनः काम पर वापसी के लिए 11 सितंबर से करेंगें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 
Next: Bihar News सशक्त स्थाई समिति की बैठकों मे चर्चा और जांच में बीते 11 माह में करीब दस करोड़ की संगठित लूट उजागर:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.