Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम के दबंगों द्वारा हटाये गये दर्जनों सफाई कर्मी पुनः काम पर वापसी के लिए 11 सितंबर से करेंगें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 

जनवाद टाइम्स 19 August 2023
Bihar News नगर निगम के दबंगों द्वारा हटाये गये दर्जनों सफाई कर्मी पुनः काम पर वापसी के लिए 11 सितंबर से करेंगें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम बेतिया में नये बोर्ड के गठन के बाद निगम प्रशासन के नाक के नीचे कुछ वार्ड पार्षदों और निगम के पाथेया एनजीओ के कथित सुपरवाइजरों के दबंगई की बातें सफाई कर्मचारियों पर आये दिन आम हो गई है।

Bihar News नगर निगम के दबंगों द्वारा हटाये गये दर्जनों सफाई कर्मी पुनः काम पर वापसी के लिए 11 सितंबर से करेंगें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पाथेया एनजीओ के कथित सुपरवाईजरों और कुछ वार्ड पार्षदों की मिलीभगत के कारण वर्ष सितंबर 2019 से लिखित कागजातों पर प्रतिनियुक्त महिला और पुरुषों को डोर टू डोर कचरा उठाव कार्य में रखा गया है। उन सभी कर्मियों को शुरुआती दौर में कई महिनों तक सीधे निगम कार्यालय से कर्मियों के खातें में पैसे डाले जाते थें। बाद में नगर निगम द्वारा एनजीओ के अधीन सभी कर्मियों को करवा दिया गया। अभी तक साढ़े चार वर्षों में निगम में 5-6 एनजीओ आया और गया। किसी भी एनजीओ में कर्मियों को निकालने की धांधली नहीं देखी गयी।परन्तु जब से पाथेया नामक एनजीओ बेतिया में आया है तब से विभागीय घोटाला से लेकर सफाई कर्मचारियों का मानसिक, आर्थिक और शारिरिक शोषण चरम पर है।Bihar News नगर निगम के दबंगों द्वारा हटाये गये दर्जनों सफाई कर्मी पुनः काम पर वापसी के लिए 11 सितंबर से करेंगें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 

पाथेया एनजीओ के कथित सुपरवाइजर खूद को निगम प्रशासन और प्रशासक ही समझते हैं।उनलोगों का सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और कुछ पार्षदों की मिलीभगत से आर्थिक दोहन करने की बात सुनी जा रही है नहीं तो धड़ल्ले से कर्मियों को नौकरी से बाहर करवा दिया जाता है। सफाई कर्मी शाबरा खातून,पबित्र देवी,जैबुन नेशा,फातमा खातून,सीता देवी,मिन्ता देवी, आयशा खातून,उषा देवी सहित आधा दर्जनों सफाई कर्मियों ने बताया की जब से सफाई कर्मियों को विभिन्न वार्डों से काम पर से हटाया गया तब से रोज-रोज नगर निगम के कार्यालय में नगर आयुक्त से लेकर मेयर साहिबा तक दौड़ते-दौड़ते किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारियों ने जिला समाहर्ता को पत्र लिख कर कहा है कि यदि इन सभी कर्मियों को निगम प्रशासन पुनः काम में वापस नहीं रखा गया तो 11 सितंबर से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।कर्मियों ने जोर देकर कहा कि यदि इस बीच कर्मियों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय वारदात होती है तो इसकी सारा जवाबदेही नगर निगम प्रशासन की होगी। मौके पर पवित्र देवी,सुनैना देवी,सीता देवी,प्रमिला देवी आदि कर्मी भी उपस्थित थें।

Post navigation

Previous: Agra News: अवैध चम्बल से भरे डम्फर को पुलिस ने किया सीज
Next: Bihar News पहले से हासिल तमाम वन अधिकार कानून को पुनः लागू करों वरन् होगा आंदोलन- आदिवासी संघर्ष मोर्चा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.