Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए जियो टैगिंग कराया जा रहा है

Bihar News-Rajapakar-- Geo tagging is being done to add names to the Pradhan Mantri Awas Yojana in various panchayats of the block area
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर । जिसमें प्रथम प्राथमिकता अनुसूचित जाति-जनजाति को दिया जा रहा है. वहीं एससी-एसटी के अलावा सभी वर्गों के असहाय-गरीब, कच्चे मकान तथा झोपड़ीनूमा घर वाले परिवार के लोगों का भी नाम जोड़ा जा रहा है।

Bihar News-Rajapakar-- Geo tagging is being done to add names to the Pradhan Mantri Awas Yojana in various panchayats of the block area शनिवार को प्रखंड अंतर्गत गौसपुर बरियारपुर पंचायत में मुखिया रामप्रवेश पासवान की देखरेख में आवास सहायक विक्रम कुमार ने वार्ड नंबर चार अनुसूचित जाति टोला में जियो टैगिंग किया. मौके पर पंसस धर्मेंद्र राम, वार्ड सदस्य करण पासवान, समाजसेवी गोलू कुमार, विकास मित्र संगीता कुमारी, अशोक पासवान आदि शामिल है.  वहीं बाकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार, पांच एवं वार्ड संख्या छह में आवास सहायक अमरेंद्र कुमार, जाफरपट्टी पंचायत में संजय राम की उपस्थिति में रोजगार सेवक अखिलेश कुमार ने वार्ड संख्या चार, पांच एवं वार्ड नंबर पंद्रह में वंचित असहाय एवं झोपड़ीनूमा घर वाले लोगों का आवास योजना के तहत जियो टैगिंग किया।

Bihar News-Rajapakar-- Geo tagging is being done to add names to the Pradhan Mantri Awas Yojana in various panchayats of the block area

मौके पर पूर्व पंसस प्रेम कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मो इन्तेखाब आलम, विकास कुमार पासवान, विवेक कुमार, वार्ड सदस्य लक्ष्मण पटेल आदि शामिल है।

Trending News