Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार के विपक्षी एकता प्रयास पर तंज, बोले – अपना ठिकाना है नहीं और देश में घूम रहे हैं, नेताओं के साथ चाय पीने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से कुछ नहीं होने वाला

जनवाद टाइम्स 12 May 2023
Bihar News कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा - कांग्रेसी इसे 2024 लोकसभा चुनाव की जीत न समझें
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 223वें दिन की शुरुआत समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत लरुआ पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। उसके बाद प्रशांत किशोर ने स्थानीय पत्रकारों के साथ संवाद किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपने पदयात्रा का अनुभव साझा किया।

IMG 20230512 WA0150जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से प्रशांत किशोर 2 अक्तूबर 2022 से लगातार बिहार के गांवों का दौरा कर रहे हैं। उनकी पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली होते हुए बीते कल समस्तीपुर जिले पहुंची है। समस्तीपुर में पदयात्रा 20-25 दिनों तक चलेगी और अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से होकर गुजरेगी।

*नीतीश कुमार का अपना ठिकाना है नहीं और देश में घूम रहे हैं, नेताओं के साथ चाय पीने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से कुछ नहीं होने वाला: प्रशांत किशोर*Bihar News प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार के विपक्षी एकता प्रयास पर तंज, बोले - अपना ठिकाना है नहीं और देश में घूम रहे हैं, नेताओं के साथ चाय पीने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से कुछ नहीं होने वाला

जन सुराज पदयात्रा के दौरान समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नेताओं और दलों के साथ में बैठकर चाय पीने से और प्रेस वार्ता करने से विपक्षी एकता अगर होनी होती तो आज से 10 साल में यह काम हो गया होता। नेताओं के आपस में मिलने से विपक्षी एकता नहीं हो सकती। नीतीश कुमार जो कर रहे हैं इसका कोई मतलब नहीं बनता है। नीतीश कुमार जो विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं वो बिहार में सीटों का ही फार्मूला जारी कर दे कि बिहार में जदयू, कांग्रेस, आरजेडी और उनके अन्य जो सहयोगी दल हैं वो कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़कर CPI(ML) को देंगे? CPI(ML) की जीत का औसत नीतीश कुमार से ज्यादा रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी 110 सीटों पर लड़ कर 42 सीट पर जीती हैं, CPI(ML) 17 सीटों से लड़कर 12 एमएलए जीती हैं। इस हिसाब से उनको को ज्यादा सीट मिलनी चाहिए, तो नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़ देंगे? जिसके अपने घर का ठिकाना है नहीं! वह आदमी पूरे दुनिया में घूमेगा तो वो न घर का होगा ना बाहर का बचेगा।

*पीके का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, बोले – उनके बाबूजी का राजतंत्र है जो एक साइन करके 10 लाख नौकरी दे देंगे, तेजस्वी को किसी विषय का कोई ज्ञान ही नहीं है*

प्रशांत किशोर ने मीडिया संवाद के दौरान 10 लाख नौकरी के सवाल पर तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में BPSC के काम करने का जो तरीका है उसको ध्यान से समझ जाएं तो BPSC के 1 साल में 10 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की क्षमता नहीं है। कितने लोगों को परीक्षा देनी है, कितने लोगों का आवेदन होगा इन सब के हिसाब से 10 हजार से ज्यादा नौकरी बीपीएससी नहीं दे सकती है। अगर नियमावली को ठीक मान लिया जाएं तो बीपीएससी को 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने में कम से कम 5 साल का समय लगेगा। और नियोजित शिक्षकों के पास केवल 3 अवसर है। ये सीधा-सीधा लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। अगर 4-4 लाख लोग 3 बार परीक्षा देने जाएंगे तो 12 लाख लोगों की परीक्षा लेगा कौन? जब मूर्ख व्यक्ति को नेता बना देंगे तो वो यही काम करेगा। तेजस्वी यादव चुनाव में आएं और 10 लाख नौकरी देने का वादा किया और कहा कि 1 साइन करेंगे और आपको नौकरी मिल जाएगी। ये दिखाता है कि आप कितने बड़े अज्ञानी हैं। किसी कैबिनेट के पास ये अधिकार नहीं है कि 1 साइन पर नौकरी मिल जाएगी। ये उनके बाबू जी का राजतंत्र नहीं है जो 1 साइन पर नौकरी मिल जाएगी। कैबिनेट ये निर्णय कर सकती है कि कितने पद निकलेंगे, किस विभाग में निकलेंगे, कैबिनेट नौकरी नहीं दे सकती है। ये दिखाता है कि तेजस्वी को किसी विषय का कोई ज्ञान ही नहीं है।

*प्रशांत किशोर BJP पर भी जमकर बरसे, कहा – बिहार भाजपा के किसी एक नेता ने नाम पर 5 वोट नहीं मिलेगा, अध्यक्ष के लिए भी इन्हें दूसरी पार्टी से नेता को लाना पड़ा*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड में मीडिया से संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा का बिहार में कुछ नहीं है। आज बीजेपी की हालत ऐसी है कि बीजेपी की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है जिनके बाबूजी पहले लालू जी के मंत्री थे, फिर वो नीतीश के मंत्री हुए, उसके बाद वह मांझी जी के मंत्री हुए और आजकल उनका बेटा बीजेपी का उद्धार करने निकला है। पिछले 30 सालों में बिहार में जितने लोग MLA और MP बने हैं, चाहे वह जिस भी दल से बने हो वो पूरे बिहार में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोग ही यहां MLA-MP बने हैं। भाजपा को भी बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है, उनको भी वही व्यक्ति मिला है जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे, बिहार में भाजपा अभी नेता खोज ही रही है। कोई नेता उनको यहां मिल जाएं जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके इसी के फिराक में रहते हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलती है बस वही वोट भाजपा को मिल रही है। बिहार में भाजपा के किसी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है। बिहार में जिस दल का हवा उड़ती है सब नेता उसी में आ जाते हैं। भाजपा को बिहार में आज जो वोट मिलता है वो मोदी जी के चेहरे के नाम पर, हिंदुत्व के नाम पर, राम मंदिर के नाम पर और हिंदू-मुसलमान के नाम पर मिलता है।

Post navigation

Previous: Bihar News : सागर पोखरा पश्चिमी आंट की सीढ़ी घाट व पूर्वी आंट की पीसीसी सड़क व नाला निर्माण पर खर्च होंगे 29.69 लाख:गरिमा
Next: Bihar News स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जायेगी मद्य निषेध सिपाही की परीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.