Bihar news:-आगामी बिहार विधानसभा परिषद् चुनाव में राजनीतिक पार्टियां भागीदारी सुनिश्चित करे – अजय मालाकार

Bihar news:-आगामी बिहार विधानसभा परिषद् चुनाव में राजनीतिक पार्टियां भागीदारी सुनिश्चित करे - अजय मालाकार
Share News

संवाददाता:-राजेन्द्र कुमार

राजापाकर(वैशाली)–राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन सचिव सह माली (मालाकार) समाज के वरिष्ठ नेता अजय मालाकार ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहां है की आगामी बिहार विधानसभा परिषद् चुनाव में राजनीतिक पार्टियां भी हमलोगों के संख्या बल को देखते हुए माली (मालाकार)समाज के लोगों में से कर्मठ सिपाही को विधान परिषद सीट से उम्मीदवारी सुनिश्चित करें।और आगे कहा है कि बिहार में हम लोगों की आबादी अच्छी खासी है।फिर भी हमारा माली समाज उपेक्षा का शिकार हो रहा है।

 

Bihar news:-आगामी बिहार विधानसभा परिषद् चुनाव में राजनीतिक पार्टियां भागीदारी सुनिश्चित करे - अजय मालाकार

बिहार में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां भी हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करती आ रही है,इसलिए सरकार अपना रवैया बदलते हुए माली मालाकार समाज से भागीदारी सुनिश्चित कराए।माली समाज पूरे बिहार मे एकजुट है।

Bihar news:-आगामी बिहार विधानसभा परिषद् चुनाव में राजनीतिक पार्टियां भागीदारी सुनिश्चित करे - अजय मालाकार

हम लोगों को अगर भागीदारी को सुनिश्चित नहीं करती है,तो कोरोना प्रकोप के बाद पूरे बिहार के माली समाज एकजुटता को प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी देने का काम करेगी।अब माली समाज उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा।मै भी सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले का वंशज हूँ।मुझे संघर्ष कर अपना अधिकार लेना आता है।

You may have missed