संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /बरांटी ।
होली के अवसर पर बीते सोमवार को विधि व्यवस्था संधारण एवं आसूचना संकलन हेतु बराटी थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी संध्या काशीपुर पहुंचे जहां गुप्त सूचना मिली कि फूलहरा बाजार में कई कांडों में वांछित अभियुक्त राजकुमार सिंह पिता राज नारायण सिंह साकिन फुलहरा बाजार में घूम रहा हैं ।

इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए उचित पहचान के लिए स्थानीय चौकीदार को लेकर गिरफ्तारी के लिए फुलहरा बाजार पहुंच कर घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा गाड़ी में बैठाया गया। इसी क्रम में राजकुमार सिंह अचानक होमगार्ड अखिलेश कुमार सिंह का राइफल छिनने लगा लगा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा जिससे हो हल्ला हंगामा हो गया और उसके परिवार के लोग ग्रामीण माता-पिता पत्नी एवं अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और लाठी डंडा एवं ईट पत्थर से पुलिस बल पर प्रहार करने लगे और अभियुक्त राजकुमार सिंह को गाड़ी पर से खींच कर उतरने लगे।जिसका विरोध थाना अध्यक्ष तथा साथ के पुलिस बल द्वारा किया गया लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। सभी मारपीट कर पुलिस बल को जख्मी कर अभियुक्त राजकुमार सिंह के परिवार के लोग एवं उसके सहयोगी राजकुमार सिंह को पुलिस से छुड़ा कर लेकर भाग गए।
स्थानीय चौकीदार द्वारा पहचान किए जाने पर राजकुमार सिंह का भाई राकेश कुमार पिता राज नारायण सिंह राजकुमार सिंह की पत्नी, राज नारायण सिंह पिता स्वर्गीय सुखदेव सिंह, बदामी देवी पति राज नारायण सिंह, पुष्पा देवी पति राकेश कुमार, अनीता देवी पति राजू सिंह, राहुल राज पिता राज बल्लभ सिंह अभिषेक कुमार पिता राज किशोर सिंह समेत 14 लोगों एवं 10 अज्ञात लोगों सभी ग्राम फुलहरा बाजार थाना बाराटी को अभियुक्त को छुड़ाने कर ले जाने सरकारी वाहन बी आर 01पीएम 1365 को क्षतिग्रस्त करने सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य सुसंगती धाराओं के साथ प्राथमिक की दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी किया जा रहा है।