Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: पंचायती राज विभाग एवं चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कराया संयुक्त प्रशिक्षण 

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2023
Bihar News: Panchayati Raj Department and Chanakya National Law University conducted joint training

Bihar News: Panchayati Raj Department and Chanakya National Law University conducted joint training

Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर: प्रारंभिक प्रशिक्षण के दूसरे दिन के प्रशिक्षण के साथ ही तृतीय बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। आज के इस सम्पन्न हुए प्रशिक्षण में महनार प्रखंड के सरपंच, उपसरपंच, कचहरी सचिव, न्याय मित्र ने भाग लिया। बिहार सरकार पंचायती राज विभाग एवं चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना के संयुक्त तत्वबाधान में पंचायती राज पीठ द्वारा संचालित तृतीय बैच में ग्राम कचहरी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंच,उप सरपंच एवं कर्मी न्यायमित्र , न्याय सचिव का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।

सभी उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा परामर्शी सह प्रशिक्षक रघुवंश प्रसाद सिन्हा, पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश सुरेश श्रीवास्तव, डी पी आर सी नोडल पदाधिकारी राजकुमार पासवान, जिला पंचायत संसाधन केंद्र के पदाधिकारी कुमार सानू एवं उमा कुमारी का आभार व्यक्त किया गया। आज के प्रशिक्षण में डी पी आर सी से अचिराभा अजय और अशोक कुमार भी उपस्थित हुए दूसरे दिन के सत्र की शुरुआत “इतनी शक्ति हमे देना दाता… ” के प्रार्थना के साथ कि गई। इसके बाद परामर्शी रघुवंश कुमार सिन्हा के द्वारा कल के प्रशिक्षण की पुनरावृत्ति कराई गई। बिहार पंचायत राज अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत ग्राम कचहरी को प्राप्त अधिकारों और कर्तव्य की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। भारतीय दंड सहिंता की 40 अलग अलग धाराओं में के द्वारा ग्राम कचहरी को प्रदत कानूनी अधिकारों की विस्तार से चर्चा की गई। जिला न्यायाधीश सुरेश श्रीवास्तव के द्वारा कानूनी पहलुओं की विस्तारपूर्वक चर्चा उदाहरण के माध्यम से की गईं। नोडल पदाधिकारी राजकुमार पासवान के द्वारा प्रक्रियागत जानकारी दी गई।

पदाधिकारी कुमार सानू के द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियो को 12-12 के ग्रुप में बांटकर कचहरी न्यायिक पीठ के वाद के निपटारे के लिए एक केस स्टडी मूट कोर्ट के माध्यम से आपसी संवाद कराया गया और कर्तव्य और अधिकार की समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन नोडल पदाधिकारी राजकुमार पासवान के द्वारा किया गया और प्रशिक्षक एवं उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
Next: Bihar News: बरांटीओपी बचाओ संघर्ष समिति मनाएगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.