Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news 15 जुलाई को नगर निगम, बेतिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु मेगा कैम्प का आयोजन।

जनवाद टाइम्स 14 July 2021
Bihar news 15 जुलाई को नगर निगम, बेतिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु मेगा कैम्प का आयोजन।
Share News
       

Bihar news 15 जुलाई को नगर निगम, बेतिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु मेगा कैम्प का आयोजन।

कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र साधन है वैक्सीन : जिलाधिकारी।

मेगा कैम्प अवसर से ना चूकें वार्डवासी, नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर आकर अवश्य लें कोविड-19 टीका।

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने में वार्ड पार्षद करें सहयोग।

समाहरणालय सभाकक्ष में वार्ड पार्षदों के साथ सम्पन्न हुई समीक्षात्मक बैठक।

वार्ड नंबर-09, 20, 26 एवं 27 में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सम्पन्न।

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। नगर निगम, बेतिया अंतर्गत 18 प्लस शत-प्रतिशत व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन से आच्छादित करने के उदेश्य से दिनांक-15.07.2021 (गुरूवार) को मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। मेगा कैम्प के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

मेगा कैम्प का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निमित आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम, बेतिया के सभी वार्ड पार्षदों के साथ समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वार्ड नंबर-09, 20, 26 एवं 27 के सभी वार्डवासियों ने कोविड-19 वैक्सीन ले लिया है। जिलाधिकारी द्वारा इसकी सराहना करते हुए संबंधित वार्ड पार्षदों एवं वार्डवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी जनप्रतिनिधिगण कोविड-19 वैक्सीनेशन में बेहतर कार्य कर रहे हैं। वार्डवासियों को मोटिवेट करते हुए जल्द से जल्द पूरे नगर निगम क्षेत्र को पूरी तरह से सैचुरेट करवायें। कोशिश यह करें कि मेगा कैम्प के समापन के साथ ही बेतिया नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह से सैचुरेट हो जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु एकमात्र साधन वैक्सीन ही है। जिला प्रशासन द्वारा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वार्ड पार्षदों को पूरी सहायता की जायेगी। वार्ड पार्षद भी जिला प्रशासन की सहायता करें।Bihar news 15 जुलाई को नगर निगम, बेतिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु मेगा कैम्प का आयोजन।

समीक्षा के क्रम में वार्ड नंबर-11 के पार्षद आनंद कुमार सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में 80 प्रतिशत लोगों ने टीका ले लिया है। वे स्वयं डोर-टू-डोर जाकर शेष बचे लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं। मेगा कैम्प के दिन मेरा वार्ड सैयुरेट हो जायेगा। वार्ड नंबर-32 के अजय कुमार ने बताया कि उनके वार्ड में भी 80 प्रतिशत लोगों ने टीका ले लिया है। 250 लोग बचे हैं, कल के मेगा कैम्प में उन्हें भी टीका दिलवा दिया जायेगा।

इसी तरह वार्ड नंबर-16 के पार्षद, इम्तियाज अहमद ने बताया कि उनके वार्ड में 75 प्रतिशत लोगों ने टीका ले लिया है। वार्ड नंबर-03 के वार्ड पार्षद कुलदीप कुमार ने बताया कि 75 प्रतिशत लोगों ने टीका ले लिया है। वार्ड नंबर-04 के पार्षद, अश्विनी प्रसाद ने बताया कि 60 प्रतिशत लोगों ने टीका ले लिया है।

इसी प्रकार अन्य सभी वार्ड पार्षदों कुमार गौरव, अमित कुमार दास, राजकुमार जी, जनक प्रसाद, केशव राम सिंह, प्रेमचन्द दूबे, अरूण कुमार, संजय सिंह, क्यूम अंसारी द्वारा अपने-अपने वार्डों में वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अनुरोध किया जा रहा है। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले लिया हैं उन्हें द्वितीय डोज लेना आवश्यक है। वार्ड पार्षद 84 दिनों बाद द्वितीय डोज लेने हेतु भी लोगों को प्रेरित करें ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि 500 से ज्यादा लाभार्थी वाले टीकाकरण केन्द्र पर दो टीम की प्रतिनियुक्ति करें ताकि मेगा कैम्प के माध्यम से शत-प्रतिशत लोगों को टीका से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक-एक-घर में आशा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भेजकर लोगों को वैक्सीन लेने हेतु मोटिवेट करें।

उन्होंने वार्ड पार्षदों के अनुरोध पर अधिकारियों को निदेश दिया कि आवश्यकातनुसार कामकाजी क्षेत्रों वाले वार्डों में रात्रि के समय में कैम्प का आयोजन सुनिश्चित किया जाय। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय। साथ ही वैक्सीन स्टोरेज प्वाइंट भी बनाकर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि अब गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी कोविड-19 टीका ले सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाय। साथ ही वार्ड में निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों का भी प्रचार वाहन तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित कराया जाय।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, एसडीएम, बेतिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

Post navigation

Previous: Hajipur New :पटेढी बेलसर पश्चिम बंगाल से फरार प्रेमी युगल को कोलकाता पुलिस ने ओपी क्षेत्र के श्यामपुर गांव से बरामद किया है।
Next: जनपद प्रतापगढ़ : नवगढ़ पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने पत्रकार परिचय प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.