Bihar News: जिला युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Bihar News: Organized District Youth Dialogue Program

Bihar News: Organized District Youth Dialogue Program

Share News

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा से संबद्ध ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में आयोजित जिला युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन मधेपुरा द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

Bihar News: Organized District Youth Dialogue Program

कविता वाचन प्रतियोगिता में शिक्षा शास्त्र विभाग, भूपेंद्र नारायण मंडल मधेपुरा की बी0एड0 की छात्रा शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा शिक्षा शास्त्र विभाग, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा का नाम रोशन किया। B.Ed की छात्रा शिवानी कुमारी की कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ0 नरेश कुमार जी, विभागाध्यक्ष डॉ0 सुशील कुमार एवं सभी शिक्षकों ने मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

You may have missed