अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किया गया वितरण

अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किया गया वितरण
Share News

संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर के क्षेत्र अंर्तगत पूर्वी छोर पर बाढ़ ग्रसित गांव आराजी देवारा माझा कम्हरिया मुबारकपुर पिकार कारिया लोनिया का पुरा में बाढ़ पीड़ितों को अपरजिलाअधिकारी न्यायिक वैभव शर्मा व तहसीलदार सुनील कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।

IMG 20221016 WA0071 IMG 20221016 WA0072आपको बता दें कि प्रशासन वितरित सामग्री के राहत पैकेटों में आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल 2 किग्रा, नमक 2 किग्रा, हल्दी 500 ग्राम, मिर्च 250 ग्राम, मसाला 250 ग्राम, रिफाइन्ड तेल 1 किग्रा, भुना चना 2 किग्रा, गुड 1 किग्रा, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस 1 पैकेट, मोमबत्ती 1 पैकेट, नहाने का साबुन 2, लाई 5 किलो और 10 किलो आलू शामिल है।इस दौरान ,अपरजिलाअधिकारी न्यायिक तहसीलदार व नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे ।सफाई कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया । जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी अपरजिलाअधिकारी न्यायिक और अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का निर्देश दिया गया है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किया गया वितरणश्री लल्लन जी ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम इंदौरपुर उर्फ घिनहापुर अंबेडकर नगर श्री सत्यव्रत ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा भक्त गणों ने बाढ़ में ग्रसित लोगों को भोजन वितरित किया। और वही सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव के नौजवान भारत सभा द्वारा बाढ़ ग्रसित गांव माझा कम्हरिया आराजी देवारा हंसूकापुरवा करिया लोनिया का पुरवा बाढ़ चौकी शिविर पर बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया गया। अपरजिलाअधिकारी न्यायिक वैभव शर्मा तहसीलदार सुनील कुमार उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शरणालय में निवास करें।अपरजिलाअधिकारी न्यायिक
वैभव शर्मा ने लोगों का हालचाल जाना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस दौरान तहसीलदार सुनील कुमार ने अपने हाथ से बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन परोसकर खिलाया और कहा कि किसी भी प्रकार समस्या नहीं होने दी जायेगी। इस मौके पर सपा जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रसाद गौतम, नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी, राजस्व निरीक्षक रमाकांत शुक्ला, अवधेश पाठक, मुन्नीलाल ,लेखपाल त्रिपुरारी नायक ,अमित कुमार, विवेक कुमार ,विपिन त्रिपाठी ,दयाशंकर, धीरेंद्र कुमार, रविंद्र रंजन, चंद्रदेव, कोटेदार अंगद गुप्ता,माहेआलम, दीनदयाल यादव, गुलाब यादव, अर्जुन यादव, सुनील यादव ,आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed