Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मेदांता एवं यूनाइटेड मेडीसिटी के संयुक्त प्रयास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 17 October 2022
Prayagraj News :मेदांता एवं यूनाइटेड मेडीसिटी के संयुक्त प्रयास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मेदांता एवं यूनाइटेड मेडिसिटी के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि एवं यूनाइटेड मेडिसिटी के निदेशक डा प्रमोद कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में रविवार को फीता काटकर शुभारंभ किया।

IMG 20221017 WA0011कार्यक्रम के नियोजक अक्षय सिंह ने बताया की इस नि:शुल्क शिविर के आयोजन का मकसद लोगो में स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना था। उन्होंने कहा कि विकास विभाग और पुलिस कर्मियो सहित अन्य विभागों के लिए इसी प्रकार का नि:शुल्क स्वास्थ शिविर पुलिस लाइन एवं विकास भवन में शीध्र आयोजित करने जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगे भी इस प्रकार के शिविर को लगाने की अपेक्षा की है। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया। कहा कि एक तरफ लोगों की दिनचर्चा व्यस्त रहती है तो दूसरी ओर खानपान और ग्लोबल वार्मिंग का भी दुष्प्रभाव लोगों के शरीर पर पड रहा है। उन्होंने सभी से समय -समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने और डाक्टरों से परामर्श लेते रहने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य एवं किन्नर अखाडा उप्र की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अधिक से अधिक लोगों को ऐसे लगने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण कराकर डाक्टरों से परामर्श लेते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस दौरान 280 अधिकारियों, कर्मचारियों और सिपाहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण पर परामर्श दिया गया। डाक्टरों ने बीपी, ईसीजी, शुगर की जांच, ह्दय रोग, गैस्ट्रो और श्वांस रोग सहित अन्य जांच किया।

Prayagraj News :मेदांता एवं यूनाइटेड मेडीसिटी के संयुक्त प्रयास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनइस अवसर पर नियोजक अक्षय सिंह ने मेदांता, यूनाइटेड के हृदय रोग विशेषज्ञ डा अर्शदीप कौर, डा विकास, यूनाइटेड के जीएम मनीष यादव , नरेंद्र कुमार द्विवेदी, उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि महराज, शिक्षक नेता डा हरिप्रकाश यादव, डा शैलेश कुमार पाण्डेय, समाजसेवी राजीव मिश्रा और श्रीमती शिखा खन्ना सहित अन्य लोग थे।

Post navigation

Previous: Bihar News: जिला युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Next: Bihar news 30 केन विदेशी शराब बरामद,दोगिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.