Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : सफल रहा ऑपरेशन बची गरिमा की जान 

जनवाद टाइम्स 28 January 2022
Bihar news : सफल रहा ऑपरेशन बची गरिमा की जान 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

एक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी हुईं नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया का सफल ऑपरेशन गुरुवार की शाम दिल्ली के पास गुरूग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में किया गया। बीते एक सप्ताह से जीवन-मौत से जुझतीं रहीं श्रीमती सिकारिया के जीवन पर से खतरा अब टल गया है। इसकी जानकारी देते हुए उनके पति रोहित सिकारिया ने बताया कि गुरुवार की देर शाम उनको अस्पताल के स्पेशल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले सीनियर न्यूरो सर्जन समेत पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपने सहयोगियों के साथ करीब पांच घंटे तक ऑपरेशन किया। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां फ़िलवक्त उनको लाइफ स्पोर्ट सिस्टम की मदद से रखा गया है।

 

Bihar news : सफल रहा ऑपरेशन बची गरिमा की जान 

रोहित सिकारिया ने अस्पताल प्रशासन से जारी बुलेटिन के हवाले से बताया कि गरिमा देवी सिकारिया अब खतरे से बाहर और होश में बतायी गयीं हैं। शुक्रवार को अस्पताल द्वारा उनको दूर से देखने की अनुमति दी गई। लेकिन जबड़े का मेजर ऑपरेशन होने और आंख के अतिरिक्त पूरे चेहरे पर बैंडेज होने के कारण व कुछ बोलने या बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनके पति रोहित सिकारिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि बीते गुरुवार को एक रिश्तेदार की मौत में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए वे भी गोरखपुर गयीं थीं। जहां से वापस बेतिया लौटने के क्रम में घने कुहासे में हम लोगों की गाड़ी परसौनी के पास एनएच 727 के रोड डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें वे भी चोटिल हो गए। बाद में श्रीमती सिकारिया को दिल्ली के पास गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में शनिवार को ही एडमिट कराया गया। उनके माथे में चोट, कान और एक साइड का जबड़ा तीन दांत सहित बुरी तरह से टूट जाने का ऑपरेशन गुरुवार अर्थात सड़क हादसे के आठवें दिन सम्भव हो सका। जबकि बेतिया से दिल्ली तक में उनकी लगातार चिकित्सा जारी रही।

 

Bihar news : सफल रहा ऑपरेशन बची गरिमा की जान 

उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक गरिमा को अस्पताल के गहन चिकित्सा वार्ड के विशेष केबिन में ही एडमिट रहने की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सपा-प्रसपा गठबंधबन के प्रत्याशी नेता शिवपाल यादव ने किया नामांकन
Next: Pratapgirh News:मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मनीषा किन्नर ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगे से रचाई शादी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.