Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news ”एक डोज अधूरा, दो से पूरा” 06 और 07 सितंबर 2021 को जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा

जनवाद टाइम्स 5 September 2021
Bihar news ”एक डोज अधूरा, दो से पूरा” 06 और 07 सितंबर 2021 को जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीका के फर्स्ट एवं सेकेन्ड डोज से लाभान्वित करने के उदेश्य से 06-07 सितंबर को 2021 को टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय ताकि सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन कार्य सम्पन्न हो सके। उन्होंने निदेश दिया कि वैक्सीनेशन साइट पर वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक संसाधन सिरिंज, वैक्सीन, स्वास्थ्यकर्मी हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में वैक्सीनेशन कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

 

 

Bihar news ”एक डोज अधूरा, दो से पूरा” 06 और 07 सितंबर 2021 को जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगाउन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट के अनुसार अभियान चलाकर सेकेंड डोज दिलाना सुनिश्चित किया जाय। जो लोग पूर्व में फर्स्ट डोज ले लिये हैं तथा दूसरे डोज का समय हो गया है, उन्हें उत्प्रेरित करते हुए नजदीकी सेशन साइट पर सेकेन्ड डोज दिलाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही जिला कमांड एण्ड कंट्रोल रूम के माध्यम से भी सेकेन्ड डोज के योग्य लाभार्थियों को कॉल कराकर तथा एसएमएस के माध्यम से टीका का सेकेन्ड डोज लेने को बताएं।

 

Bihar news ”एक डोज अधूरा, दो से पूरा” 06 और 07 सितंबर 2021 को जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगाउन्होंने कहा कि आमजन को वैक्सीन लेने हेतु मोटिवेट करने के लिए मोबलाईजर के रूप में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां, विकास मित्र, टोला मरकज कार्यकर्ता, डीलर, पीआरएस, शिक्षकों को युद्धस्तर पर लगाया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के सेकेन्ड डोज सहित फर्स्ट डोज से लाभान्वित किया जा सके। साथ ही पंचायतों में प्रॉपर तरीके से माईकिंग सहित अन्य माध्यमों से लाभार्थियों का उत्प्रेरण करायें।

उन्होंने कहा कि आमजन को यह भी बतायें कि एक अधूरा, दो से पूरा अर्थात कोरोना से बचाव के लिए सिर्फ फर्स्ट डोज पर्याप्त नहीं है, पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए सेकेन्ड डोज भी बेहद ही जरूरी है। इसलिए नजदीकी सेशन साइट पर जाकर सेकेन्ड डोज अवश्य लें।

उन्होंने निदेश दिया कि लाभुकों को वैक्सीन से लाभान्वित करने के उपरांत सेम डे में ही कोविन पोर्टल पर अपडेशन कार्य पूर्ण करना है। इस हेतु पर्याप्त संख्या में दक्ष डाटा इन्ट्री ऑपरेटर की व्यवस्था की जाय तथा अपडेशन कार्य हेतु उन्हें अच्छे तरीके से प्रशिक्षित किया जाय। उन्होंने कहा कि फर्स्ट डोज लेने वाले व्यक्तियों को फर्स्ट डोज एवं सेकेन्ड डोज लेने वाले व्यक्तियों को सेकेन्ड डोज में त्रुटिरहित इन्ट्री करायी जाय।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि ससमय सेशन साइट प्रारंभ हो जाना चाहिए। सभी मेडिकल टीम सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों, वैक्सीन के साथ सेशन साइट पर ससमय उपस्थित रहेंगे। सिविल सर्जन को इसका सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन कार्य का लगातार अनुश्रवण एवं समीक्षा करने को कहा गया।

समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेश के आलोक में 06 और 07 सितंबर को जिले के सभी पंचायतों में प्रथम और दूसरा दोनों डोज दिया जाना है। दूसरा डोज लेने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ ड्यूलिस्ट के अनुसार मोबलाइज्ड करते हुए टीकाकरण किया जाना है। 10 जून से पहले प्रथम डोज लेने वाले वैसे व्यक्ति जिन्होंने अभी तक दूसरा डोज नहीं लिया है वैसे व्यक्तियों से अपील की जा रही है कि कल टीकाकरण अवश्य करा लें।

06 और 07 सितंबर को जिले के पंचायतों के टीकाकरण केंद्रों पर प्रथम और द्वितीय डोज दिए जाएंगे। इसमे दूसरे डोज को प्राथमिकता दी जानी है। कोविड-19 टीका का दूसरा डोज विशेष प्राथमिकता के आधार पर देने हेतु लाभार्थियों को विभिन्न माध्यमों से मोबलाइज्ड किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 06 सितंबर को शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में सिर्फ सेकंड डोज का टीका सभी वार्डों में वैसे व्यक्ति जिन्होंने 10 जून के पहले प्रथम डोज लिया है या प्रथम डोज लिए हुए 84 दिन या उससे अधिक हो गया है सिर्फ उन्हीं को टिका दिए जाएंगे। साथ ही शहरी क्षेत्रों में फर्स्ट डोज लेने वाले लाभार्थियों के लिए एक-दो टीका करण केंद्र बनाए गए हैं। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दे दिया गया है कि अपने स्तर से शहरी क्षेत्र में लोगों को मोबलाइज्ड करने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार- प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही वैसे फ्रंटलाइन वेरियर उन्होंने अभी तक दूसरा डोज नहीं लिया है विभिन्न विभागों से उनकी सूची प्राप्त करते हुए उन्हें दूसरा डोज से आच्छादित किया जाना है।

जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशानुसार वैक्सीनेशन का कार्य सफलतापूर्वक किया जाय।

Post navigation

Previous: Bihar news :  द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स ग्रुप के गुरुजन शिक्षा के क्षेत्र ने रच रहे इतिहास- रवींद्र नाथ प्रसाद सिंह
Next: बिहार न्यूज : महुआ मे पुलिस टिम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत क्ई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.