Bihar News होली के दिन अलग-अलग तीन चाकू बाजी की घटनाओं में एक की मौत, महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल

Bihar News-पटोरी थाना क्षेत्र के सैदपुर बलथारा गांव से एक महिला की लापाता होने पर परिजन हुए हताश 
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

होली के अवसर पर अलग-अलग तीन चाकू बाजी की घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।दो घायलों की इलाज जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में की जा रही है।

Bihar News होली के दिन अलग-अलग तीन चाकू बाजी की घटनाओं में एक की मौत, महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाही टोला चौक स्थित कुछ मनचलो द्वारा घर में घुसकर एक आर्केस्ट्रा के बार बाला को रंग लगाने व गाना गाने के बहाने छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । उक्त बाला द्वारा विरोध करने पर मनचलों ने जहां चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं उसके कुत्ते को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया गया । पीड़िता ने बताया कि गाने आये आधा दर्जन मलाही टोला निवासियों ने रंग के बहाने छेड़छाड़ किये। जिसका विरोध करने पर बार बाला पर चाकू से प्रहार कर दिया। इस क्रम में उसके पालतू कुत्ता भी इस घटना को लेकर जब भोकता रहा तो उसे भी चाकू से मारकर इन लोगो ने मौत की घाट उतार दिया। मौके से फरार हो गए। मेरे द्वारा अपने बचाव में शोर किये जाने पर आस पास के लोगो ने मुझे जीएमसीएच इलाज हेतु लाया जहां मेरी इलाज जारी है। इसके अलावे मझौलिया थाना क्षेत्र के महानवार रमपुरवा बकुलिया टोला में आपसी विवाद को लेकर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।

Bihar News होली के दिन अलग-अलग तीन चाकू बाजी की घटनाओं में एक की मौत, महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल

मृत युवक बकुलिया टोला निवासी अबुलैस मियां के पुत्र शमशाद आलम 18 वर्ष बताया जाता है । वहीं नगर के काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया राज कंपाउंड स्थित पानी टंकी के पास कुछ शरारती तत्वों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

Trending News