Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news गीता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय वेब संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 14 December 2021
Bihar news गीता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय वेब संगोष्ठी का आयोजन
Share News
       

 संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

लंगत सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय बगहा बड़गांव के संयुक्त तत्वाधान में आज गीता दिवस के पावन अवसर पर वर्तमान वैश्विक द्वंदात्मक परिदृश्य में गीता का महत्व विषय पर एक दिवसीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया मंच संचालन का कार्य राजकीय डिग्री महाविद्यालय बघा की मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रेखा श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम के प्रारंभ में एमजेके कॉलेज बेतिया की संस्कृत प्रतिष्ठा विषय की द्वितीय वर्ष की छात्रा मिस अंकू कुमारी एवं लंगत सिंह महाविद्यालय के संस्कृत प्रतिष्ठा विषय की प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल भारती के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया फिर स्वागत भाषण का कार्य प्रोफेसर ओमप्रकाश राय माननीय प्रधानाचार्य एलएस कॉलेज ने किया।

 

 

IMG 20211214 WA0038 प्रोफेसर राय ने गीता के महत्व पर एकत्रित विद्वत जनों को कोटि सह धन्यवाद देते हुए स्वागत किया और कहा की राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सार्थक सहयोग से आज यह कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित हो रहा है उन्होंने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के डॉक्टर प्रसून दत्त सिंह एवं लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ नई दिल्ली के व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉक्टर दयाल सिंह पनवाड़ का स्वागत करते हुए कहा कि आप विद्वानों के उपस्थिति से आज का यह आयोजन निश्चित रूप से सफल होगा उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं का भी उत्साहवर्धन किया तत्पश्चात एलएस कॉलेज के वरीय प्राध्यापक डॉक्टर शिव दीपक शर्मा ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा की गीता ज्ञान की गंगा है यदि धरती पर प्रवाहित गंगा में स्नान से भौतिक शरीर का शुद्धिकरण होता है तो गीता रूपी ज्ञान गंगा में गोता लगाने से मनुष्य का जीवन सफल शांत एवं सुख में हो जाता है छात्र छात्राओं की ओर से अंकू कुमारी कोमल भारती रंजन कुमार एवं अन्नू कुमारी गीता के विभिन्न श्लोकों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी डॉ राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं के प्रस्तुति का सम्यक विश्लेषण किया विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ प्रसून दत्त सिंह ने संक्षेप में अपनी बातें रखते हुए बताया की गीता वास्तव में वैश्विक द्वंद ओके समाधान का सार्थक एवं सशक्त समाधान देने में सक्षम है वही मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर दयाल सिंह पवार ने गीता के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आज के वैश्विक द्वंदात्मक परिदृश्य में गीता की प्रासंगिकता को दोहराया उन्होंने कहा आज से 5140 वर्षों पूर्व जब गीता का सृजन हुआ था तब गीता जितना महत्वपूर्ण और उपयोगी थी ।

 

Bihar news गीता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय वेब संगोष्ठी का आयोजनआज भी उसके महत्व में किसी तरह की कोई कमी नहीं हुई अपनी बात रखते हुए लंगत सिंह महाविद्यालय की संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संगीता अग्रवाल ने अत्यंत संक्षेप में गीता सार प्रस्तुत कर इसके महत्व एवं आज के द्वंदात्मक परिदृश्य में इसकी जरूरत को रेखांकित किया कार्यक्रम के अंत में राजकीय डिग्री महाविद्यालय बगहा के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार चौधरी ने न केवल आज के शीर्षक की प्रासंगिकता की व्याख्या की बल्कि आज हमारे युवाओं जो मुख्य रूप से राष्ट्र की मुख्यधारा से विचलित हो गए हैं और क्या करें क्या न करें के द्वंद से गिरे हैं के लिए गीता के महत्व को उपयुक्त बताया कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए राजकीय डिग्री महाविद्यालय बघा के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार सिंह ने संपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं की प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विद्वानों से बार-बार जुड़ने की मंशा जताई और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़ मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा मुरादाबाद और बरेली मंडल के 128 परीक्षा केंद्रों पर चार वर्गों में सम्पन्न हुई
Next: Agra News: भदावर विद्या मंदिर पी.जी.काॅलेज बाह, आगरा में पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.