Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News–हाजीपुर शहर स्थित सदर अस्पताल के परिसर में वर्ल्ड हियरिंग डे यानी विश्व श्रवण दिवस (3 मार्च) के अवसर पर एन.सी.डी. एवं ई.एन.टी. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रवण से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

जनवाद टाइम्स 3 March 2023
Bihar News--हाजीपुर शहर स्थित सदर अस्पताल के परिसर में वर्ल्ड हियरिंग डे यानी विश्व श्रवण दिवस (3 मार्च) के अवसर पर एन.सी.डी. एवं ई.एन.टी. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रवण से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।विदित हो कि प्रत्येक वर्ष पूरी दुनिया में 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड हियरिंग डे 2023 का थीम ‘इयर एंड हिअरिंग केअर फॉर ऑल’ रखा गया है।IMG 20230303 WA0124

इस विशिष्ट आयोजन में मुख्य अतिथि वैशाली के सिविल सर्जन डॉ. एस. एन. प्रसाद ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण के कारण भी श्रवण संबंधी समस्या बढ़ रही है। उन्होंने इस विशिष्ट परिचर्चा में बहरेपन व अल्प बहरेपन से जुड़े मरीजों, उनके परिजनों को इससे बचने के विभिन्न तरीकों, उपचार के अत्याधुनिक विधियों एवं उपकरणों से- अवगत कराया। विश्व श्रवण दिवस के अनुपम अवसर पर गैर संचारी रोग के निदेशक डॉ राजेश साहू एवं सदर अस्पताल के निदेशक डॉ. रतन प्रकाश ने अपने उपचार संबंधी अनुभव ज्ञान से लोगों को लाभान्वित किया।IMG 20230303 WA0123

इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ई.एन.टी. अर्थात कान, नाक, एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित कुमार ने श्रवण से सम्बंधित दिव्यांगता की जाँच करते हुए कहा कि जन्मजात बहरेपन के अतिरिक्त आधुनिकता के अंधानुकरण एवं बेतरतीब जीवन शैली के कारण श्रवण संबंधी समस्या बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग में मोबाईल के साथ ईअर फोन एवं ईअर बड्स का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इन उपकरणों के ज्यादा प्रयोग से कान की संवेदनशीलता कम हो रही है जिससे सुनने की क्षमताओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

ध्यातव्य हो कि सदर अस्पताल में अकसर स्वास्थ्य संबंधी शिविर के आयोजन होता रहता है जिससे सामान्य लोगों में जागरूकता बढ़ती है। शिविर में संबंधित मरीजों की मुफ्त जाँच की जाती है तथा नसीहतों के साथ आवश्यक दवाईयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है।Bihar News--हाजीपुर शहर स्थित सदर अस्पताल के परिसर में वर्ल्ड हियरिंग डे यानी विश्व श्रवण दिवस (3 मार्च) के अवसर पर एन.सी.डी. एवं ई.एन.टी. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रवण से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. लक्ष्मी, डॉ. अनिल, डॉ. यशश्वी का सहयोग सराहनीय रहा। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सम्बंधित लागों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar. News आपका हुनर और सीखने की ललक आपको दिला सकती है स्वावलंबी की पहचान:गरिमा
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्राम चौपाल लगाकर लोगो समस्या सुने मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.