Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 12 January 2023
Bihar News-युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।आज दिनांक-12.01.2023 को समय-02 बजे नेहरू युवा केन्द्र, वैशाली (बिहार) “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार” के तत्वाधान में बिहार आईटीआई कोनहारा घाट हाजीपुर के सभागार में में युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हाजीपुर के माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह बिहार आईटीआई सेन्टर के निदेशक के द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के तैल्य चित्र पर मार्ल्यापन एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।Bihar News-युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव-2023 हुबली धाड़वाड़ कर्नाटक (बेंगलुरू) का संध्या-04 बजे से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लाईव उद्घाटन एवं संबोधन दिखाया गया।
मंच का संचालन नेहरू युवा केंद्र वैशाली के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री केदारनाथ सिंह ने किया। वहीं इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक हाजीपुर में ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा देश में प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है क्योंकि स्वामी विवेकानंद देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे और वर्ष 1984 इनके जन्म दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। स्वामी विवेकानंद जी के किसी भी एक बताए गए बात पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया वक्ता के रूप में नमामि गंगे परियोजना पदाधिकारी श्री मुनेश कुमार तथा स्काउट गाइड के जिला सलाहकार प्रमोद साहनी ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी और दर्शन पर विस्तार पूर्वक उल्लेख किया | जिला युवा अधिकारी सुश्री श्वेता सिंह युवाओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया नारा “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो के वचन को अपने जीवन में आत्मसात कर सही दिशा चुनने को प्रेरित किया उनके द्वारा बताया गया कि स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन और उनके किए गए कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहा और महज 39 वर्ष का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद का पूरी जिंदगी आज के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने वाली है।

मौके पर सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी व युवा स्वयंसेवक मौजूद थे।

बताते चलें कि नेहरू युवा केन्द्र, वैशाली के तत्ववाधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा युवा दिवस/सप्ताह, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, सेवा दिवस, दक्षता दिवस, शांति सद्भाव दिवस, कला-कौशल दिवस, जागृति/समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा।Bihar News-युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुन्ना कुमार प्रिंस कुमार विपिन कुमार अशोक अजनबी आदित्य ठाकुर हेमंत कुमार आदिल परवेज प्रशासनिक सहायक सिकंदर दास मीरा देवी के साथ बिहार आईटीआई के सैकड़ों छात्र उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :किसान भाई आलू को झुलसा रोग से बचाएं-उप कृषि निदेशक
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के प्रयास से बना छात्रा अंशिका पांडे का अंकपत्र

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.