Bihar News 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर प०चम्पारण ग्रामीण क्षेत्रिय तांगा चालक कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे जश्न ए आजादी मनाया गया
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
सर्व प्रथम जे पी सेनानी पंकज जी के द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
संघ के महासचिव नीरज बरनवाल के द्वारा तांगा परिसर मे झण्डा फहराया गया तथा राष्ट्रगान के बाद सलामी दी गइ।

इस अवसर पर सी पी आई एम के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने देश की आजादी पर विस्तार से चर्चा करते हुए देश के आजादी के शहीद मतवाले साथियो को नमन किया।

आज के स्वतंत्रता दिवस पर विजयनाथ तिवारी,प्रभुनाथ गुप्ता,शंकर कुमार राव,सुशील श्रीवास्तव,लालबाबु प्रसाद,राजदा बेगम,रेयाजुल मियां,खुरशीद मियां,चेथरू पासवान,मंजुर मियां, बाबुलाल,गुलाम के साथ और भी तांगा चालक वो सी आई टी यू के साथी मौजूद थे।