Bihar News बेतिया नजरबाग पार्क में मेयर ने किया झंडोत्तोलन, समाजिक व्यक्तियों को किया सम्मानित

Bihar News Mayor hoisted the flag in Bettiah Nazarbagh Park, honored social persons
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया राज परिसर स्थित नजरबाग पार्क में निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन गणमान्यों की उपस्थिति में किया। जिस दरम्यान उन्होंने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और समाजिक कार्य करने वालों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।Bihar News Mayor hoisted the flag in Bettiah Nazarbagh Park, honored social persons

झंडोत्तोलन करते हुए मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने सभी देशवासियों और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के अनेकों सपूतों ने अपना बलिदान देश के आजादी के लिए दिया है, तब जाकर हम आजाद हुए और आज आजादी का जश्न मना रहे हैं। निगम वासियों को मैं चाहती हूँ कि समुचित व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सकें। निगम की ऐतिहासिक भूगोल को बरकरार रखते हुए साम्प्रदायिक, सांस्कृतिक और पारम्परिकता को ध्यान में रखते हुए अनेकता में एकता को बनाए रखना है। देश के शहीदों के बलिदान का हमें मान सम्मान रखना है। प्रगति के पथ पर बढ़कर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता लाकर युवाओं को आगे बढ़ाया जाए और निगम को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जाए।Bihar News Mayor hoisted the flag in Bettiah Nazarbagh Park, honored social persons

झंडोत्तोलन कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नेता नवेन्दु चतुर्वेदी ने किया। आजादी के इस मौके पर सूर्यकांत मिश्र, बेतिया राज के राजगुरू प्रमोद व्यास, सोनू अग्रवाल, भारतभूषण सर्राफ, निगम के टैक्स दारोगा राजकुमार, कुश कश्यप, छठू शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद रोहित सिकारिया आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Trending News