Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रभारी मंत्री ने राजस्व महा-अभियान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

जनवाद टाइम्स 14 August 2025
Bihar News प्रभारी मंत्री ने राजस्व महा-अभियान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

विजय/ पश्चिम चंपारण।

राजस्व महा-अभियान की सफलता हेतु रैयतों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण, जनक राम ने समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रत्येक अंचल के लिए 02-02 प्रचार वाहन आज से गांव-गांव जाकर रैयतों को राजस्व महाभियान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेंगे।Bihar News प्रभारी मंत्री ने राजस्व महा-अभियान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अभियान आम जनता की सुविधा के लिए है, ताकि लोग अपने भूमि संबंधी दस्तावेज अद्यतन करवा सकें और अनावश्यक परेशानी से बचें। जमीन के कागजात का समय पर अद्यतन और नामांतरण जरूरी है, ताकि भविष्य में विवाद की कोई स्थिति न बने। सरकार पारदर्शी और त्वरित सेवा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजस्व महा-अभियान से लोगों को अपने हल्का में ही समस्याओं का समाधान मिलेगा, उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रैयतों (भूमि धारकों) को उनकी ज़मीन से संबंधित दस्तावेज़ अद्यतन और ऑनलाइन सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि इस बार एक विशेष प्रचार वाहन की शुरुआत की गई है, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गाँवों में जाकर लोगों को अभियान से जुड़ी जानकारियाँ देगा।

जिला पदाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने ज़मीन से संबंधित कागजातों को सही करवा लें। उन्होंने कहा कि “सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता और सुविधा है, और रैयतों का सहयोग इसमें अनिवार्य है।”

अपर समाहर्ता, कुमार रविन्द्र ने जानकारी दी कि यह राजस्व महा-अभियान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक जिलेभर में हल्कावार चलाया जाएगा, जिसमें परिमार्जन के तहत छूटी हुई जमाबंदियों का जमाबंदी कायम करने, जमाबंदियों में सभी आवश्यक प्रविष्टियों को अंकित करने सक्सेशन म्युटेशन और सहमति आधारित दाखिल खारिज के आवेदनों को प्राप्त करने और निष्पादन की कार्यवाही की जाएगी एवं अन्य राजस्व सेवाओं से संबंधित कार्य शीघ्रता से निपटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य संदेश है-जमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार। इस पहल का उद्देश्य लोगों को भूमि संबंधित कागजात के अद्यतन एवं सुधार की प्रक्रिया से अवगत कराना है। साथ ही किस हल्का में किस दिन शिविर का आयोजन किया जायेगा, इसे भी रैयतों को बताना है।Bihar News प्रभारी मंत्री ने राजस्व महा-अभियान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

इस अवसर पर माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, श्रीमती रेणु देवी, सांसद, संजय जायसवाल, माननीय विधायक, राम सिंह, श्री उमाकांत सिंह, नारायण प्रसाद, श्रीमती रश्मि वर्मा, विनय बिहारी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी, अफाक अहमद, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्ता, कुमार रविन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: BiharNews “बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस” पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन व ट्रंप-मोदी का पुतला दहन 
Next: Agra News समाजसेवी बशीर अल हक रॉकी का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.