Bihar news प्रभारी मंत्री ने कुल-321 नव नियोजित संविदा कर्मियों के बीच नियोजन पत्र का किया वितरण

Bihar news Minister in charge distributed employment letters among total 321 newly employed contract workers.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना द्वारा राज्य के सभी जिलों में नियोजन पत्र वितरण समारोह के माध्यम से नव नियोजित संविदा अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र का वितरण चार प्रमुख पदों के लिए किया गया।

आज प्रातः 08 बजे से ही जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, बेतिया में निर्धारित कार्यक्रम अंतर्गत नियोजन पत्र का वितरण किया गया जहां नव नियोजित अभ्यर्थी अहले सुबह से ही उपस्थित थे। नियुक्ति पत्र पाकर सभी अभ्यर्थी काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रहे थे।

बिहार प्रदेश की राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में उनके संबोधन उपरांत नव नियोजित संविदा कर्मियों के बीच मुख्य सचिव श्री ब्रजेश मेहरोत्रा के कर-कमलों से नियोजन पत्र का वितरण प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल भी उपस्थित थे।Bihar news Minister in charge distributed employment letters among total 321 newly employed contract workers.

उक्त कार्यक्रम के तर्ज पर जिलास्तर पर जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जनक राम, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण के कर-कमलों के द्वारा नव नियोजित संविदा कर्मियों के बीच नियोजन पत्र वितरण प्रारंभ की गयी।

बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त कार्यक्रम अंतर्गत नव नियोजित संविदा कर्मियों के बीच विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी के 14, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 26, विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 30 एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के 251 पदों के लिए नियोजन पत्र का वितरण की गयी।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय समाहरणालय सभागार में उपस्थित नियोजित संविदा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आप सबो के लिए हर्ष एवं खुशी का दिन है। बड़ी सौभाग्य की बात है कि आप सबो के बीच जिला के प्रभारी मंत्री अपना बहुमूल्य समय निकाल कर पधारे हैं। उन्होंने कहा कि आपलोग अपना कार्य बखूबी ईमानदारी पूर्वक सेवा भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी से आशा की जाती है कि भविष्य में सभी प्रदत्त कार्य ससमय सम्पन्न करते हुए अपनी सेवा प्रदान करेंगे। उन्होंने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया कि नियोजन पत्र का वितरण अपने कर-कमलों से प्रारंभ करने की कृपा करें।Bihar news Minister in charge distributed employment letters among total 321 newly employed contract workers.

प्रभारी मंत्री, जनक राम ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी संविदा कर्मियों को प्रसन्न रहने की हिदायत देते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा आम जनता को 10 लाख नौकरी प्रदान का वादा की गयी, जिसमें अबतक 9888 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित की गयी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में नीतीश सरकार लगभग 20-22 लाख और नौकरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय मंत्री द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कर्मियों को सेवा भावना से कार्य करने की सलाह दी गयी।

नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम में मेयर, नगर निगम, बेतिया, श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया सहित जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गयी।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News