Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News “सुनो कहानी दुनिया वालों, चम्पा का मैं आरण्य हूं, कण-कण में मेरे इतिहास बसा, मैं गौरवशाली चम्पारण हूं“, चम्पारण गौरव गान से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आगाज

जनवाद टाइम्स 8 December 2024
Bihar News "Listen to the story of the world, I am the forest of Champa, my history is settled in every particle, I am the glorious Champaran", the cultural program started with the Champaran Gaurav song
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

52 वां जिला स्थापना दिवस समारोह आज उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। समाहरणालय परिसर अवस्थित मुख्य समारोह का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 08 नवंबर 1972 को पश्चिम चम्पारण जिले की स्थापना हुई थी। प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम 08 नवंबर को मनाया जाता है। पर्व-त्यौहार एवं पैक्स निर्वाचन को लेकर स्थापना दिवस के आयोजन में थोड़ा विलंब हुआ है। आज हम सभी 52 वां जिला स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं।Bihar News "Listen to the story of the world, I am the forest of Champa, my history is settled in every particle, I am the glorious Champaran", the cultural program started with the Champaran Gaurav song

उन्होंने जिला स्थापना दिवस पर सभी को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है। पश्चिम चम्पारण जिला तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान विपरित परिस्थितियों में भी अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधिगणों के सहयोग से तथा जिले की तमाम जनता के सकारात्मक विचारों एवं कार्यों की बदौलत पश्चिम चम्पारण जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ यहां के जनप्रतिनिधिगणों का भी सकारात्मक एवं अपेक्षित सहयोग लगातार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इन 52 सालों में पश्चिम चम्पारण जिला काफी आगे बढ़ा है। एक बेहतर और बेमिसाल पश्चिम चम्पारण जिला बना है। सड़क, बिजली, उद्योग, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। जिले के कोने-कोने में संपर्क पथ बन गये हैं। बाढ़ आदि से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मति करायी जा रही है। निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हेतु प्रयास किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।Bihar News "Listen to the story of the world, I am the forest of Champa, my history is settled in every particle, I am the glorious Champaran", the cultural program started with the Champaran Gaurav song

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं, जिससे किसान बंधु लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। किसानों की शिकायते कम से कम हो, इस हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य है तथा इस दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। इसमें किसी भी परिस्थिति में कोताही नहीं होने दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है कि आमजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य करें। आमजनों की बातों को ध्यान से सुनें और नियमानुसार उनकी समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करें।

उन्होंने का कि बेतिया एवं बगहा पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की बातों को सुना जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। रात्रि गश्ती सहित चौक-चौराहों पर वाहन जांच की जा रही है।

Bihar News "Listen to the story of the world, I am the forest of Champa, my history is settled in every particle, I am the glorious Champaran", the cultural program started with the Champaran Gaurav song

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले में विकास कार्यों को बखूबी कराया जा रहा है। पुलिसिंग बेहतर तरीके से की जा रही है। पुलिसिंग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

जिला स्थापना दिवस समारोह में उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह सहित विधायक, विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, महापौर, नगर निगम, बेतिया, श्रीमती गरिमा सिकारिया ने समारोह को संबोधित किया गया तथा पश्चिम चम्पारण जिले की ऐतिहासिक गाथा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।Bihar News "Listen to the story of the world, I am the forest of Champa, my history is settled in every particle, I am the glorious Champaran", the cultural program started with the Champaran Gaurav song

इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज चम्पारण गौरव गान “सुनो कहानी दुनिया वालों, चम्पा का मैं आरण्य हूं, कण-कण में मेरे इतिहास बसा, मैं गौरवशाली चम्पारण हूं” से हुआ। इसके बाद विभिन्न कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति से तालियों से गूंजता रहा।

 

Post navigation

Previous: Agra News : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समारोह 2024 का हुआ आयोजन
Next: Bihar News- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू,सिक्ख, जैन एवं बौद्धों पर हो रहे अत्याचार एवं आक्रमण के विरुद्ध व्यवहार न्यायालय हाजीपुर, मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.