Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-15 अक्टूबर को सभी अंचलों में भूमि बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण शिविर 

जनवाद टाइम्स 10 October 2024
Bihar News-15 अक्टूबर को सभी अंचलों में भूमि बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण शिविर 
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

हाजीपुर, 10 अक्टूबर

वैशाली जिला के सभी अंचलों में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर 15 अक्टूबर को अभियान बसेरा 2 के अंतर्गत योग्य सर्वेक्षित परिवारों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से भूमि बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि राजस्व एवं
भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में अभियान बसेरा 2 के अंतर्गत योग्य सर्वेक्षित परिवारों को केवल ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से भूमि बंदोंबस्ती प्रमाण पत्र दिनांक 31 दिसंबर, 2024 तक निर्गत किया जाना है।

Bihar News-15 अक्टूबर को सभी अंचलों में भूमि बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण शिविर 
इसी लक्ष्य के आलोक में 15 अक्टूबर को विशेष शिविर का आयोजन सभी अंचलों में किया जा रहा है।
निर्गत आदेश के अनुसार सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने अंचल में शिविर का आयोजन कर सभी संबंधित को सूचित करते हुए शिविर में ही ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से निर्गत वासगीत पर्चा/बंदोबस्त पर्चा वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अनुमंडल अंतर्गत अंचलों में आहूत शिविर का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे तथा अंचलों से प्राप्त बंदोबस्त पर्चा को अनुमंडल पदाधिकारी को अग्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आयोजित शिविर में बंदोबस्त पर्चा का वितरण हो सके।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी देखरेख में अंचल स्तर पर आयोजित शिविर में विधि व्यवस्था का संधारण एवं शिविर का पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता से प्राप्त बंदोबस्त पर्चा को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार कराकर शिविर में वितरण करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि समय सीमा के अंदर लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।

Bihar News-15 अक्टूबर को सभी अंचलों में भूमि बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण शिविर 
अभियान बसेरा 2 भूमिहीन और बेघर परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की एक योजना है। इस अभियान के तहत सरकार एक परिवार को पांच डिसमिल जमीन देती है ताकि वे अपना घर बना सके। जमीन मिलने के बाद घर बनाने के लिए ग्रामीण आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।

Post navigation

Previous: Agra News- शारदीय नवरात्रि में पहली बार आवास विकास में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : इंटर कॉलेज में दो दिवसीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.