Agra News- शारदीय नवरात्रि में पहली बार आवास विकास में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Agra News- शारदीय नवरात्रि में पहली बार आवास विकास में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आवास विकास कॉलोनी में चल रही शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आज शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ आचार्य अभिषेक सारस्वत ने किया। शोभा यात्रा में पूजनीय गणेश और माता का डोला पहली बार आवास विकास सेक्टर 6D पार्क से निकला ।पहली बार ऐसा आकर्षण देख भक्तों में काफी उल्लास और श्रद्धा उमरी। शोभा यात्रा का पूरे आवास विकास में जगह-जगह स्वागत हुआ।

Agra News- शारदीय नवरात्रि में पहली बार आवास विकास में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई भक्तों ने अपने-अपने घर से फूल और इत्र बरसा की। जगह-जगह श्रद्धा अनुसार प्रसाद का भी वितरण किया गया। ऐसा नजारा देखकर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हुई और डीजे पर नाचते गाते धूम मचाते भक्तों ने पूरे आवास विकास में इस पावन अवसर को धूमधाम से मनाया।Agra News- शारदीय नवरात्रि में पहली बार आवास विकास में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक लंकेश दीपक सारस्वत, व्यवस्थापक निक्की भगत, व्यवस्थापक गब्बर राजपूत , स्वागत अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, टोनी वर्मा,राजेश राठौर,गौरव अग्रवाल,रिंकू श्रीवास्तव, कान्हा सारस्वत,सोनू, उमाकांत सारस्वत आदि लोग रहे।
महिलाओं ने भी मचा दी धूम जिसमें महिलाएं कमलेश सारस्वत , अंबिका सारस्वत, रेनू वर्मा, पूनम राठौर, सोनाली गर्ग, राधा अग्रवाल, साधना राठौर,सोनिया परमार, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित रही।

Trending News