Bihar News : राजापाकर थाना फरिसर मे भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

Bihar News: Land Dispute Redressal Camp organized in Rajapakar police station Farisar
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली।थाना परिसर राजापाकर मे शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का का आयोजन किया गया।मौके पर अनेक लोग विभिन्न पंचायतो से अपने अपने भूमि विवाद को लेकर शिविर मे पहुंचे।

Bihar News: Land Dispute Redressal Camp organized in Rajapakar police station Farisar

शिविर की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुश्री प्रभा ने की व संचालन थानाध्यक्ष नौसाद आलम किया।मोके पर अऔचल निरक्षक मनोज कुमार व राजस्व कर्मचारी शिवशंकर सिह भी मौजूद थे।शिविर मे भूमि विवाद से संबंधित अनेक वादो का मोका पर निपटारा किया गया। वही ओमप्रकाश साह पिता दिनेश साह ने अपनी जमीन पर अपने पटीदार पर भूमि कब्जा करने की बात कही।

मनोज कुमार पिता राजीव कुमिर सिह ने बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा करने का आरैप लगाया।वही रामप्रकाश राय द्बारा अवैध रूप से जमीन मे कब्जा कर लेने की बात कही।धर्मनाथ कुमार द्बारा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने की शिकायत की जबकि खतियान उनके दादा के नाम दर्ज बताया गया है।थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी ने सभी विवादित वादो को देखा तथा अगली तिथि पर दोनो पक्षो को उपस्थित रहने की बात कही।वही थानाध्यक्ष द्बारा आपसी विवाद नही करने और विवादित स्थल पर शांति वयवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

 

Trending News