Bihar News कार्नाटक काम करने ‌गया, अविनाश की संदिग्ध मौत

Bihar News पोते ने मारी दादा को गोली
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला के हरनाटांड ग्रामीण क्षेत्र के मोहना गांव निवासी हरेन्द्र महतो के पुत्र अविनाश कुमार उम्र 21 वर्ष लगभग 5 माह पर्व काम करने कार्नाटक गया था जो मानडिया जिला अंतर्गत मानडिया थाना के तवनकैरी गांव स्थित काल्पना ग्रुप काम्पनी में काम करता था । अविनाश के पिता हरेंद्र महतो के अनुसार 22/11/2023 को करीब 1:30 दोपहर के समय फोन आया अविनाश बोला कि पिताजी मैं घर आ रहा हूं। उसके बाद 25/11/2023 को लगभग शाम 6 बजे ठेकेदार साधु महतो पिता हीरा महतो ग्राम सोनगढवा पोस्ट आफिस चम्पापुर गोनौली थाना वाल्मीकिनगर द्वारा फोन किया गया कि अविनाश के साथ अप्रिय घटना घट चुकी है । उनकी वाटर टैंक पर गिरने से मौत हो गई है । अविनाश के पिता बोले कि हमें शव चाहिए उसके साथ साथ मेरे लड़का का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी चाहिए ।

IMG 20231129 WA0179

28/11/2023 को रात्रि में अविनाश का शव उसके घर मोहना गांव पहुंचा जिसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था हरेंद्र महतो ने अपने पुत्र के शव को लेने से इंकार कर दिया और ठेकेदार से बोले कि जब तक मेरे पुत्र का मरने कि सत्य वजह पता नहीं चलता मैं अपने पुत्र का दाह संस्कार नहीं करूंगा। अविनाश के पिता को पुर्णत: सन्देह है कि मेरे पुत्र कि हत्या की गई है । पोस्टमार्टम कराने के लिए लौकरिया थाना प्रभारी से बात चीत किया गया आवेदन दिया गया ।

Bihar News Karnataka went to work, Avinash's suspicious death थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने ठेकेदार और हरेन्द्र महतो से पुछ ताछ किया गया । अविनाश की मौत के पिछे छुपे राज को जानने के लिए पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अविनाश के मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा ।

Trending News