Bihar News कंगाली पुलिस ने भारतीय जाली नोट के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया

Bihar News Kangali police arrested a Nepali youth with Indian fake notes
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

कंगाली पुलिस ने भारतीय जाली नोट के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अनुमंडल क्षेत्र में मादक पदार्थ, जाली नोट एवं अवैध शराब की बारामदगी हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

Bihar News Kangali police arrested a Nepali youth with Indian fake notes

इसी क्रम मे 14 नवंबर को गोपनीय सूचना पर भारत नेपाल के सीमावर्ती कंगली थाना द्वारा ग्राम कंगली स्थित कंगली रेलवे हॉल्ट से करीब 200 मीटर उत्तर सैनिक रोड के पास में छापामारी कर एक व्यक्ति लवकुश कुमार सिंह के पास से 500 रुपया का 100 पिस तथा 200 रुपया का 28 पिस कुल 55600/- मूल्य का भारतीय जाली नोट बरामद किया गया है।Bihar News Kangali police arrested a Nepali youth with Indian fake notes

इस संबंध में कंगली थाना कांड संख्या 76/24 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी-
1. 500 रुपया का 100 पिस तथा 200 रुपया का 28 पिस कुल 55600/- मूल्य का भारतीय जाली नोट।
2. एक OPPO कंपनी का मोबाइल।

गिरफ्तारी
1. लवकुश कुमार सिंह उम्र 41 वर्ष पिता राजनरायन सिंह ग्राम मुरली वार्ड न 16 थाना बीरगंज जिला परसा (नेपाल)।

बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।

Trending News