Bihar News जन सुराज ने घोषित किया तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार, विधान परिषद उपचुनाव में डॉ विनायक गौतम होंगे प्रत्याशी

Bihar News Jan Suraj announced the candidates for Tirhut Graduate Constituency, Dr. Vinayak Gautam will be the candidate in the Legislative Council by-election
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मुजफ्फरपुर के डॉ विनायक गौतम जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। मुजफ्फरपुर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के पार्टी ने यह घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना पूर्व सांसद सीताराम यादव, गांधीवादी नेता लक्षणदेव सिंह और एके द्विवेदी उपस्थित रहे।IMG 20241115 WA0135

*परिचय* – डॉ विनायक गौतम पेशे से डॉक्टर हैं और प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेतरहाट स्कूल से की है। इसके बाद MBBS की पढ़ाई देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर से और MD रेडियोलॉजी की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल कॉलेज & सर जेजे हॉस्पिटल, मुंबई से की है। इन्होंने दिल्ली, मुजफ्फरपुर, सासाराम, छपरा, बेतिया और मोतीहारी के मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दी हैं।

Bihar News Jan Suraj announced the candidates for Tirhut Graduate Constituency, Dr. Vinayak Gautam will be the candidate in the Legislative Council by-electionविनायक गौतम के पिता राम कुमार सिंह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और माता डॉ सुनीति पांडेय MDDM कॉलेज मुजफ्फरपुर में प्रिंसिपल रही हैं।

Trending News