संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।पातेपुर प्रखंड के मंहथी धर्मचंद पंचायत के मतैया गांव के बरैला मे स्थित अमरसिग स्थान परिसर मे राम नौवी के अवसर पर आयोजित24घंटे का अष्टजाम महायज्ञ को लेकर551कुँवारी कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली।कलव शोभा यात्रा तीसीऔता पंचायत के पिडाउता बुजुर्ग गांव मे अवस्थित भव्य शिव मंदिर परिसर से निकाली गई।पहलेजा घाट से पूर्व से मगाई गई दक्षिणी वाहिनी गंगा का पवित्र जल पहले से मंगाई गई थी।गंगा जल को यज्ञ के मुख्य आचार्य अंजनी कुमार झा,एवं दिलीफ झा के द्बारा मंत्रोच्चारण के द्बारा शुद्धिकरण करने के बाद कुँआरी कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ जल को माथे पर धारण करने के बाद चार किलोमीटर यात्रा मे मुख्य रूप से स्थानीय मुखियां विनोद कुमार सहनी, महात्मा राम प्रकाश दास,बालक दास,जिला परिषद पूर्व निकटतम प्रत्याशी डाँ जय प्रकाश शर्मा, स्थानीय सरपंच शैलेन्द्र सहनी,सागर सहनी,यज्ञ समिति अध्यक्ष रमेश सहनी कोषाध्यक्ष अनिल सहनी,आदि भारी संख्या मे कलश यात्रा मे श्रद्धालु कलश यात्रा मे शामिल थे।