Bihar News-पत्रकार को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली,घायल,इलाज जारी 

Bihar News-पत्रकार को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली,घायल,इलाज जारी 
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

सिवान/ ठोक देंगें,कट्टा कपार में,आइए न हमरा “बिहार “में पिछले दिनों रिलीज हुई मशहूर सिरीज”खाकी” का गीत बिहार में सर चढ़कर बोल रहा है।बिहार में अपराधियों का राज आ चुका है।Bihar News-पत्रकार को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली,घायल,इलाज जारी 

बीते साल के गुजरे एक सप्ताह ही हुए हैं कि बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है।नये साल में बिहार नये राह पर चलने की कोशिश में है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नये साल के शुरूआत होते ही बिहार के दौरे पर निकल गए हैं उनके दौरा के ठीक पहले बिहार के सीवान जिले में एक बार फिर एक पत्रकार को अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।घायल पत्रकार देश के प्रसिद्ध अखबार हिन्दुस्तान के लिए काम करते हैं।पत्रकार राजेश अनल को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है।जहां इलाज जारी है।इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण घटना है।इससे पूर्व इसी सीवान में हिन्दुस्तान के ही पत्रकार राजदेव रंजन की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस घटना की पत्रकारों को एकजुट होकर निंदा करनी चाहिए।Bihar News-पत्रकार को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली,घायल,इलाज जारी 

घटना को लेकर बिहार के सभी पत्रकार को आवाज बुलंद करने की जरूरत है।इस घटना की मैं पुरजोर निंदा करता हूं।पुलिस प्रशासन से अपील करता हूं कि पत्रकार पर हमला करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करे।

Trending News