Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रदेश के शिक्षा मंत्री को अपने आधे अधूरे ज्ञान के माध्यम से रामचरित मानस के खिलाफ बोलना उचित नहीं

जनवाद टाइम्स 12 January 2023
Bihar News प्रदेश के शिक्षा मंत्री को अपने आधे अधूरे ज्ञान के माध्यम से रामचरित मानस के खिलाफ बोलना उचित नहीं
Share News
       

संवाददाता बेतिया मोहन सिंह

बिहार के शिक्षामंत्री द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन चरित ‘रामचरितमानस’ के खिलाफ दिए गये घृणित बयान पर किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। यह उसी टोले के हैं जिन्हें आज तक आतंकवादियों का धर्म नहीं दिखायी दिया है लेकिन ‘हिंदू आतंकवाद’ सुनते ही तालियां पीटने लगते हैं।चन्द्रशेखर जी राजद की उसी हिंदू द्रोही परंपरा का निर्वहन करते हुए अब हिंदू धर्मग्रंथों पर विषवमन कर रहे हैं।

Bihar News प्रदेश के शिक्षा मंत्री को अपने आधे अधूरे ज्ञान के माध्यम से रामचरित मानस के खिलाफ बोलना उचित नहीं
खैर अपने बयान के सहारे इन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि भले ही नाम में प्रोफेसर लगा हो लेकिन लाठीधारी पार्टी में जाते ही लोगों की बुद्धि कुंद पड़ जाती है। आधे-अधूरे ज्ञान के सहारे ही यह बुद्धिजीविता की उल्टियां करने लगते हैं। उक्त बातें पश्चिम चंपारण के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही ।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तरकांड में यह काकभुशुण्डी( कौवा) और गरुड़ (दोनों पक्षी, मानव नहीं) के बीच हुए संवाद का हिस्सा है. जिसमें काकभुशुंडी गरुड से अपने गुरु और अपने बीच के प्रकरण का उल्लेख कर रहे हैं।
पूरी चौपाई है –
*हर कहुँ हरि सेवक गुर कहेऊ। सुनि खगनाथ हृदय मम दहेऊ॥*
*अधम जाति मैं बिद्या पाएँ। भयउँ जथा अहि दूध पिआएँ॥3॥*
*भावार्थ:-गुरुजी ने शिवजी को हरि का सेवक कहा। यह सुनकर हे पक्षीराज! मेरा हृदय जल उठा। नीच जाति(कौवा) का मैं विद्या पाकर ऐसा हो गया जैसे दूध पिलाने से साँप॥3॥*
यहां कौवारुपी काकभुशुंडी अपने को नीच कह रहा है, लेकिन बिहार के शिक्षामंत्री इसका अर्थ हिंदू समाज को बांटने के लिए कर रहे हैं।

Bihar News प्रदेश के शिक्षा मंत्री को अपने आधे अधूरे ज्ञान के माध्यम से रामचरित मानस के खिलाफ बोलना उचित नहीं
प्रश्न उठता है कि यदि वह सत्य हैं तो फिर रामायण के जनक ‘वाल्मीकि’ महर्षि कैसे हो गये? क्या उन्होंने बिना शिक्षा ग्रहण किये ही रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर दी थी। माता सीता को आश्रय देने वाले वही थे और लव तथा कुश के गुरु भी वही।
मेरे हिसाब से राजद के ‘जातिविशारदों’ को महर्षि वाल्मीकि की जाति पता होगी ही।बहरहाल चन्द्रशेखर जी की ज्ञान की धज्जियां अगली चौपाई ही उड़ा देती है जिसमें काक भुशुंडी कहते हैं कि

*मानी कुटिल कुभाग्य कुजाती। गुर कर द्रोह करउँ दिनु राती॥
*अति दयाल गुर स्वल्प न क्रोधा।
पुनि पुनि मोहि सिखाव सुबोधा॥4॥*
*भावार्थ:-अभिमानी, कुटिल, दुर्भाग्य और कुजाति (कौवा)मैं दिन-रात गुरुजी से द्रोह करता। गुरुजी अत्यंत दयालु थे, उनको थोड़ा सा भी क्रोध नहीं आता। (मेरे द्रोह करने पर भी) वे बार-बार मुझे उत्तम ज्ञान की ही शिक्षा देते थे॥4॥*
एक साथ लिखे रामचरितमानस इन दोनों चौपाइयों को पढ़कर आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि रामचरितमानस नफरत की किताब है या चन्द्रशेखर और उनकी पार्टी राजद नफरत की दूकान।
यह सोचने का विषय है कि जिस व्यक्ति के मन में हिन्दुओं के लिए इतना जहर भरा हो तथा जिसका ज्ञान इतना अल्प हो वह राज्य की शिक्षा व्यवस्था को कैसा जहरीला बना सकता है।
नीतीश जी को बताना चाहिए कि क्यों वह ऐसे व्यक्ति के हाथों में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सौंप कर युवाओं के भविष्य को रसातल में पहुंचा देना चाहते हैं?
समाजिक सद्भाव की माला जपने वाले नीतीश जी को बताना चाहिए कि हिन्दुओं को बार-बार अपमानित करवाने से कौन सा समाजिक सद्भाव बढ़ता है?
नीतीश जी में यदि हिन्दुओं के प्रति थोड़ी सी भी संवेदना होगी तो उन्हें इस शिक्षामंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। लोग जानते हैं कि यदि उन्होंने रामचरितमानस के बजाए किसी अन्य धर्मविशेष की धार्मिक किताब पर ऐसी टिप्पणी की होती तो नीतीश जी कब का चन्द्रशेखर जी को किनारे लगा चुके होते और चंद्रशेखर के खिलाफ सर तन से जुदा के नारे पूरे बिहार में गूंज रहे होते।

Post navigation

Previous: Bihar. News दो युवकों का विवाद बना दो पक्षों के बीच रणक्षेत्र
Next: Biha News : विश्व स्तर पर विद्वता के प्रतीक रहे स्वामी विवेकानंद आज भी सबके लिए प्रेरणा श्रोत:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.