Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news :  सुजुकी मोटर गुजरात के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवकों का किया गया साक्षात्कार व चयन

जनवाद टाइम्स 27 January 2022
Bihar news :  सुजुकी मोटर गुजरात के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवकों का किया गया साक्षात्कार व चयन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम के बानुछापर के फकीराना हाॅस्पिटल के समीप कृष्णा प्राइवेट आईटीआई परिसर में गुरूवार 27 जनवरी को रोजगार मेला सह कैम्पस सलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कृष्णा आईटीआई के द्वारा सुजुकी मोटर के तत्वावधान में प्रशिक्षण प्राप्त कुल 300 युवकों के चयन के लिए साक्षात्कार लिया गया। जिसमें खबर लिखें जाने तक करीब 140 युवाओं का 20100/- प्रतिमाह के वेतनमान पर सलेक्शन आॅन द स्पाट किया गया। हालांकि समाचार आने तक सुजुकी मोटर के अधिकारी के द्वारा चयन प्रक्रिया जारी रही।

Bihar news :  सुजुकी मोटर गुजरात के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवकों का किया गया साक्षात्कार व चयन

वहीं संस्थान के निदेशक आलोक कुमार ने सभी चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। जबकि कृष्णा आईटीआई के प्राचार्य सुनिल कुमार ने कहा कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी में रोजगार की क्षति हुई है, ऐसे में प्रशिक्षित छात्रों को रोजगार मिलें इससे बड़ी बात संस्थान के लिए नहीं हो सकती। पूर्व की तरह इस वर्ष भी रोजगार मेला व कैम्पस सलेक्शन का आयोजन कर कृष्णा आईटीआई ने रोजगार के क्षेत्र में आम युवाओं को एक बड़ी अवसर प्रदान की है। और ऐसी आयोजन भविष्य में भी संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षित युवकों को प्रदान की जाती रहेगी।

Bihar news :  सुजुकी मोटर गुजरात के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवकों का किया गया साक्षात्कार व चयन

 

आपको बता दें कि वर्तमान में संस्थान के द्वारा तीन ट्रेंड की प्रशिक्षण दी जा रही है। जो फिटर, इलेक्ट्रिशीयन एवं मैकेनिक डीजल है। जिसमें क्रमशः 160, 160 और 48 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मैकेनिक डीजल की पढ़ाई के लिए सम्पूर्ण जिले में कृष्णा प्राइवेट आईटीआई एकमात्र संस्थान है।

रोजगार मेला आयोजन में कृष्णा आईटीआई के सेंटर मैनेजर उमेश प्रसाद गुप्ता, एकाउंटेंट रजनीकांत गिरि एवं सभी अनुदेशकों का योगदान सराहनीय रहा।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : लालती स्मारक कौशल बाल विकास सेवा संस्थान तेन्दुआई कला के द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 
Next: Bihar news :  किसानों के साथ वादाखलाफी के विरुद्ध 31 को प्रधानमंत्री का पुतला जलेगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.