Bihar News-भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले को जल्द मिले भारत रत्न की उपाधि–अजय मालाकार

Bihar News-भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले को जल्द मिले भारत रत्न की उपाधि--अजय मालाकार
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली।महनारभारत की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता,नारी शिक्षा के जनक सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ माली मालाकार कल्याण समिति वैशाली जिला इकाई द्वारा महनार प्रखंड के लावापुर माली टोला में आयोजित की गई।IMG 20230104 WA0071

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भक्ता ने की जबकि मंच संचालन अशोक भगत के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली के पूर्व सांसद श्री रामाकिशोर सिंह एवं महनार विधायिका श्रीमती वीणा देवी की गरिमामय उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश माली मालाकार कल्याण समिति संस्थापक सदस्य प्रेमप्रकाश मालाकार एवं सदस्य,जेपी सेनानी अशोक आजाद जी उपस्थित हुए।
आगत अतिथियों का स्वागत प्रखर युवा नेता अजय मालाकार, मनोज दिवाकर,लखेनदर भगत ने किया। सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपना पूरा जीवन संघर्ष में व्यतीत किया और सामाजिक कुठाराघातों को बर्दाश्त करते हुए अपनी अपना पूरा जीवन समाज के प्रति समर्पित कर दिया। 1848 ई में अपने पति ज्योति बाई फुले के साथ मिलकर प्रथम महिला विद्यालय खोला और नारियों के शिक्षा में क्रांतिकारी कदम उठाया। उन्होंने छुआछूत का विरोध किया महिलाओं की शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया मराठी भाषा में उन्होंने कविताओं की रचना की 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की।Bihar News-भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले को जल्द मिले भारत रत्न की उपाधि--अजय मालाकार

आज के जयंती समारोह में अनिल भक्ता,सुनील भगत,सुधीर भगत,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र राय,राजेंद्र भगत,विनय बिहारी, अशोक भगत(पूर्व मुखिया),गौतम बजाज,गौतम भक्ता,शिवप्रसाद भगत,महेंद्र भगत,रामबाबू भगत, संतोष भगत,राजीव भगत, राममिलन अंशुमाली,जयमंगल भगत,मनोज मालाकार,मुन्ना मालाकार,दिनेश मालाकार(जिला अध्यक्ष समस्तीपुर)विनोद भगत,दुर्गा भगत,गौतम मालाकार,दीपक कुमार,रेनू देवी (पूर्व मुखिया) फुलकुमारी देवी, (वार्ड पार्षद) विमला देवी (वार्ड पार्षद) रिया कुमारी,अमर मालाकार,कमलेश कुमार (शिक्षक),अजय मालाकार,उपेंद्र भगत,पप्पू भगत,नरेश भगत,अजय भगत,अनिल भगत,हरि भगत,शिवनाथ भगत,राजकुमार भगत,देवेंद्र भगत,मुकेश मालाकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Trending News