Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: नेचुरल तरीके से बढ़ाएं इम्युनिटी, संक्रमण से बचाव की शक्ति शरीर में ही है: डॉ जकी अतहर

जनवाद टाइम्स 18 May 2021
IMG_20210518_173124
Share News
       

मंटू राय संवाददाता 

लोगों के सामने कोरोना वायरस से लड़ने के साथ लॉकडाउन में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता (स्ट्रॉन्ग इम्युनिटी) बनाकर रखना जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत इम्युन सिस्टम का मुख्य स्रोत (सोर्स) संतुलित भोजन और भरपूर नींद है। भागती-दौड़ती जीवनशैली के बीच संतुलित भोजन और भरपूर नींद बहुत मुश्किल हो गया है। बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता (अवेयरनेस) बढ़ रही है कि मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) से वो स्वास्थ्य रह सकते हैं। ऐसे में आप भी खान-पान और दिनचर्या में बदलाव करके अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।

शहर की जनरल एंव लैपोसकोपिक सर्जन डॉ ज़की अतहर ने बताया कि कोरोना काल में संतुलित आहार अपनाकर कोरोना संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं। संक्रमण से बचने में आहार के पोषक तत्व हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। चित्रा की मानें तो संक्रमण से बचाव की शक्ति शरीर के अंदर ही है।

नेचुरल तरीके से शरीर की इम्युनिटी बढ़ाएं

सप्लिमेंट्स का सेवन करने की जगह प्राकृतिक (नेचुरल) तरीके से अपने शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए रोजाना च्यवनप्राश खाएं। दिन में एक या दो बार हल्दी वाला गर्म दूध पीएं। साथ ही तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का से बनी हर्बल चाय या काढ़ा भी एक से दो बार पीएं । सुबह में एक कप गर्म पानी में नींबू और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर खाली पेट पीएं ।

घर के भोजन में मसालों को जरूर डालें

डॉ ज़की अतहर ने बताया जहां तक संभव हो घर पर अपने हाथों से बना ताजा खाना ही खाएं। बाहर से खाना ऑर्डर करने से बचें। साथ ही अपने घर के भोजन में भी हल्दी, जीरा, लहसुन, अदरक और धनिया जैसे मसालों को जरूर डालें। ये चीजें नेचुरल तरीके से शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाती हैं। डाइटीशियन चित्रा मिश्रा बताती हैं कि अपने आहार को सही करके ही इस कोरोना माहामारी से बचा जा सकता है। अगर आप कोरोना की चपेट में आ गए हैं तब भी सही खुराक (डाइट) को अपनाकर स्वस्थ हो जाएंगे।

उबला अंडा और पका मांस भी फायदेमंद

चित्रा मिश्रा ने बताया कि मजबूत इम्युनिटी के लिए ब्रोकली, पनीर, मशरूम के साथ दही का सेवन करें। दही प्रो बायोटिक्स इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। अपने आहार में हरी सब्जियां, संतरा, आंवला, नींबू, कीवी, खीरा, चुकंदर, टमाटर, गाजर, हरा मूंग, सोयाबीन, दूध, चना, रोटी, दाल, नट्स ( बादाम, काजू ) पपीता, गुड़ इत्यादि शामिल करें। इसके साथ ही उबाला हुआ अंडा, अच्छे से पक्का हुआ मांस खाना भी फायदेमंद है।

पुदीने की पत्ती मिलाकर भाप लें
चित्रा ने बताया इस वक्त जब हम सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं। कोई गतिविधि (एक्टिविटी) नहीं हो पा रही है। ऐसे समय में घर पर ही योग करके अपनी प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटी) मजबूत कर सकते हैं। योग, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज । ये सारी चीजें बहुत काम आ सकती हैं। वहीं दिन में एक या दो बार भाप लें। सादे पानी से भी स्टीम ले सकते हैं या फिर पानी में पुदीने की पत्तियां या अजवाइन मिलाकर भी भाप ले सकते हैं। खांसी या गले में खराश की समस्या हो तो लौंग या मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार लें। लेकिन समस्या बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ऑयल पुलिंग तकनीक भी फायदेमंद

ऑयल पुलिंग की तकनीक भी है फायदेमंद। इसमें एक चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लें। 2-3 मिनट तक इस तेल को पूरे मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। तेल को निगले नहीं। फिर गर्म पानी से कुल्ला कर लें। इस कोरोना काल में तनाव से दूर रहें। इसके लिए योग और ध्यान (मेडिटेशन) किया जा सकता है।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: उपजिलाधिकारी ने ग्राम निगरानी समिति के कार्यों की परखी हकीकत।
Next: Agra News: गैर जरूरी सामान बेच रहे तीन दुकानदारों पर महामारी एक्ट में पुलिस ने की कार्यवाही

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.