Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news वेतन बनाने के नाम पर शिक्षक से ले रहा था 45 हजार रुपये घूस, निगरानी के हत्थे चढ़ गया शिक्षा विभाग का क्लर्क

जनवाद टाइम्स 14 December 2021
Bihar news वेतन बनाने के नाम पर शिक्षक से ले रहा था 45 हजार रुपये घूस, निगरानी के हत्थे चढ़ गया शिक्षा विभाग का क्लर्क
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां एक घूसखोर को विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा है। पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय के बीआरपी गुड्डू कुमार को 45 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

IMG 20211214 WA0034 1निगरानी के हत्थे चढ़े बीआरपी गुड्डू कुमार सर्व शिक्षा अभियान के DPO राघवेन्द्र मणी त्रिपाठी के लिए काम करता था। बताया जाता है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक राज बरिया बगहा के सहायक शिक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद का वेतन कुछ महीनों से रुका था। शिक्षक को वेतन दिलवाने के लिए डीपीओ ने बीआरपी गुड्डू कुमार के माध्यम से घूस की राशि 45 हजार रूपये की डिमांड की थी।

 

Bihar news वेतन बनाने के नाम पर शिक्षक से ले रहा था 45 हजार रुपये घूस, निगरानी के हत्थे चढ़ गया शिक्षा विभाग का क्लर्कडीपीओ ने पीड़ित शिक्षक को कहा था कि गुड्डू से मिल लिजिए सब काम हो जाएगा। जिसके बाद इसकी शिकायत पीड़ित शिक्षक ने निगरानी विभाग से की। शिकायत के बाद निगरानी की टीम सादे लिबास में पहले से मौजूद थी। जब शिक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद पैसे लेकर कार्यालय पहुंचे और बीआरपी गुड्डू कुमार को 45 हजार रुपये कैश देने लगे तभी निगरानी की टीम ने गुड्डू को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि डीपीओ राघवेन्द्र मणी त्रिपाठी मौके से फरार हो गये। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ राघवेन्द्र मणी त्रिवाठी के ऊपर भी निगरानी विभाग ने केस दर्ज किया है। निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है।

Post navigation

Previous: Bihar news ब्लैकबेरी और मान्यवर जैसे ब्रांडेड कपड़ा उत्पादों का शो-रूम शहर की उपलब्धि: गरिमा
Next: संभल न्यूज़ :  2 मिनट का मौन धारण कर आत्मिक शांति की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.