Bihar News बरसात शुरू होने की धमक के बीच नगर निगम के जाम नालों की युद्ध स्तर पर करें सफाई व उड़ाही: गरिमा

Bihar News In the midst of the threat of rain, clean and blow up the jammed drains of the Municipal Corporation on a war footing: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

मौसम का पारा गर्म रहने के बावजूद भी मानसून के बरसात की धमक अब मिलने लगी है। इस बीच सघन शहरी क्षेत्र से सुगम जलनिकासी के लिए संवेदनशील स्थानों की पहचान कर नालों की सफाई और उड़ाही का अभियान युद्ध स्तर पर तेज करने का निर्देश नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दिया।Bihar News In the midst of the threat of rain, clean and blow up the jammed drains of the Municipal Corporation on a war footing: Garima

गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 5 के उत्तरी द्वारदेवी चौक, वार्ड 22 के बेलबाग बंगाली कॉलोनी व वार्ड 26 के मुख्य नालों की जारी उड़ाही का महापौर श्रीमती सिकारिया ने ऑन स्पॉट औचक निरीक्षण किया। तेज हवा के बीच झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मुख्य नालों में उतरकर उड़ाही करते दहाड़ी सफाई मजदूरों को महापौर श्रीमती सिकारिया ने सही मायने में कर्मवीर करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाने में आप सबकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बरसात शुरू होने की धमक के बीच नगर निगम के जाम नालों की जारी सफाई और उड़ाही अभियान को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया।

Bihar News In the midst of the threat of rain, clean and blow up the jammed drains of the Municipal Corporation on a war footing: Garimaइसी क्रम उन्होंने नगर निगम के सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज को निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों के कचरा और सिल्ट के कारण अक्सर जाम हो जाने वाले संवेदनशील प्वाइंट की युद्ध स्तर पर जांच का आदेश दिया।

You may have missed