Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बिहार में मांगोगे नौकरी तो मिलेगा लाठी और मांगोगे बिजली तो मिलेगी गोली :- डॉ संजय जयसवाल

जनवाद टाइम्स 13 August 2023
Bihar News In Bihar, if you ask for a job, you will get a stick and if you ask for electricity, you will get bullets:- Dr. Sanjay Jaiswal
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

10 लाख युवकों को नौकरी देने की वादा करने वाली महागठबंधन की सरकार ने नौकरी तो नहीं लेकिन 10 लाख लाठी अवश्य दिया है।

उक्त बातें महागठबंधन की सरकार का 1 वर्ष पूरा होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन की एक साल की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूब चुकी है और जंगल राज कायम हो चला है। बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति और लगातार हो रही अपराध की घटनाओं के मद्देनजर अपनी कामयाबी की ढिंढोरा पीटने वाले डीजीपी अब बिहार को छोड़कर भागने लगे हैं।Bihar News In Bihar, if you ask for a job, you will get a stick and if you ask for electricity, you will get bullets:- Dr. Sanjay Jaiswal

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं रसोइयां को नौकरी व पेंशन आश्वासन देकर राजनीति करने वाले भाकपा माले के लोगों की अब बोलती बन्द हो गई है क्योंकि वे भी महागठबंधन की सरकार के हिस्सा हैं। चाचा भतीजा की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है।

डॉ जायसवाल ने कहा कि आज बिहार की स्थिति यह है कि 3 माह के अंदर प्रदेश में करीब 100 सीएचपी लूट कांड हुए और ऐसा कोई जिला नहीं जहां बैंक लूट नहीं हुआ। महागठबंधन की सरकार में 1 वर्ष के अंदर प्रदेश में कुल 3041 हत्या, 516 बलात्कार, 194 अपहरण, 827 लूटपाट एवं 383 गोलीबारी के कांड हुए।Bihar News In Bihar, if you ask for a job, you will get a stick and if you ask for electricity, you will get bullets:- Dr. Sanjay Jaiswal

और अंत में डाॅ संजय जयसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री को मेमोरी लाॅस सीएम कहा। उन्होंने नीतीश कुमार को स्वघोषित गृहमंत्री, भारत के प्रधानमंत्री, बिहार शरीफ का नामकरण करने का दावा तो कभी दुनिया में पहला नीतीश कुमार होने जैसे वक्तव्य देकर अपने थकाऊ और भूलने के बीमारी का प्रमाण देते हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर एक ज्ञापन देगा और प्रदेश की स्थिति से अवगत कराएगा। इस मौके पर चनपटिया के भाजपा विधायक उमाकांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, रवि सिंह आदि दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News वजन कराने के बाद सफाई की आउट सोर्सिंग एजेंसी ने लोगों से बेंचा नगर निगम का कूड़ा:गरिमा
Next: Bihar News सरकार से प्रमाणित व बहुपयोगी दस्तावेज हैं रजिस्टार द्वारा निर्गत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.