Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news चंद घंटों में सुहागिन बनी दुल्हन की उजड़ गई मांग

जनवाद टाइम्स 30 November 2021
Bihar news चंद घंटों में सुहागिन बनी दुल्हन की उजड़ गई मांग
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

साठी थाना क्षेत्र के छरदवाली बसंतपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दूल्हा जैसे ही अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुचता है उसके कुछ ही घंटे बाद दूल्हे की मौत हो जाती है। इस मौत के बाद क्षेत्र में मातम छा जाता है । बताया जाता है कि चंद्रशेखर गिरी का इकलौता पुत्र मनीष कुमार की शादी सोमवार की रात योगापट्टी थाना क्षेत्र के बृत्ति टोला अमईठिया निवासी चंद्रिका गिरी के लड़की से हिन्दू रीतिरिवाज के साथ संपन्न हुई ।

 

 

IMG 20211130 WA0044 मिली जानकारी के अनुसार शादी मंडप में ही मनीष की तबियत खराब हो गया था जिसपर ग्रामीण चिकित्सक की सलाह से दवा खिलाया गया था। वहीं मंगलवार की अहले सुबह जैसे ही दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर पहुँचा तभी उसकी तबियत फिर से खराब होने लगी। परिजन मनीष को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। परिजन जब तक इलाज के लिए बेतिया ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही दुल्हन पर आफत की पहाड़ टूट पड़ी, इधर परिजनों में चीत्कार एवं कोहराम मच गया।

 

 

Bihar news चंद घंटों में सुहागिन बनी दुल्हन की उजड़ गई मांगस्थानीय नवनिर्वाचित मुखिया अजय सिंह उर्फ सरकारी सिंह व सरपंच रामचंद्र यादव ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी चंद्रशेखर गिरी के पुत्र मनीष की शादी में हम सभी लोग गए थे। वहां भी उसका तबियत खराब हुआ था।लेकिन दवा खिलाने के बाद ठीक हो गया था। सुबह घर आने के बाद अचानक दुबारा तबियत खराब हो गई औऱ उसकी मौत हो गई। मृतक विकलांग भी बताया जा रहा है। वहीं दुल्हन के परिजनों को दूल्हे की मौत की सूचना मिलते ही वधू पक्ष ससुराल पहुंच कर दुल्हन को अपने साथ लेकर चले जाने की बात बताई जा रही है। हालांकि मौत कैसे हुआ इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। इस घटना से पूरे गाव में मातम पसरा हुआ है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: विदाई समारोह का किया गया आयोजन।
Next: Bihar news अररिया- फारबिसगंज में ड्रग इंस्पेक्टर के सामने हीं पत्रकारों को समाचार कवर करने से रोका । मामले में लीपापोती की आशंका

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.