Bihar News जोड़ो के दर्द में लाभदायक है होम्योपैथी-डॉ घनश्याम

Bihar News Homeopathy is beneficial in joint pain- Dr. Ghanshyam
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शरीर के जोड़ों में अगर दर्द हो तो उसमें होम्योपैथिक दवाएं सुरक्षित और असरदार होती है।

Bihar News Homeopathy is beneficial in joint pain- Dr. Ghanshyamये बातें नगर के सविता होमियो रिसर्च सेंटर के निदेशक सह ऑर्गनाइजेशन फॉर होमियो मिशन के जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम ने कही।उन्होंने कहा कि शरीर के जोड़ों का दर्द बहुत सारे कारणों से होता है।आजकल भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग सही तरीके से अपने शरीर के ऊपर ध्यान कम देने लगते है तथा घर का खाना खाना के बजाय बाहरी भोजन लेने लगते है।जंक फूड खाने से शरीर मोटा हो जाता है और साथ मे खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है,इससे जोड़ों में सूजन आ जाती है और दर्द होता है।अभी ठंड मौसम में इस बीमारी से ग्रसित मरीज को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

Bihar News Homeopathy is beneficial in joint pain- Dr. Ghanshyamइसलिए ठंड से बचना चाहिये साथ ही जोड़ों के दर्द के उपचार के लिए एकोनाइट, मेडोराइनम, रस टॉक्स, ब्रायोनिया,प्लस आदि होम्योपैथिक दवाओँ का सेवन चिकित्सक की देखरेख में लेनी चाहिए।

Trending News