Bihar News- “हॉकी का पर्व बिहार का गर्व” ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचा पश्चिम चंपारण

Bihar News- "Hockey festival is Bihar's pride" Trophy Gaurav Yatra reached West Champaran
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

बिहार में पहली बार दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले “विमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा बेतिया पहुँचा।

समाहरणालय पश्चिम चंपारण बेतिया के प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में छात्र, खिलाड़ियों, खेल संघों के सचिव, संघ पदाधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों आदि ने आलोक भारती शिक्षण संस्थान बेतिया के स्काउट बैंड के साथ भव्य स्वागत किया गया।Bihar News- "Hockey festival is Bihar's pride" Trophy Gaurav Yatra reached West Champaran

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के ट्राफी गौरव यात्रा की टीम जैसे ही समाहरणालय के गेट पर पहुंची जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, उत्पाद अधीक्षक, मनोज कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रीमती बेबी कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी, विजय पंडित, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा टीम का गर्मजोशी से स्वागत और अगुआई किया।

छात्रों और महिला खिलाड़ियों के द्वारा फूलों की बारिश करते हुए ट्रॉफी को मंच तक लाया गया। फिर ट्रॉफी गौरव यात्रा के टीम के सदस्यों को फूल माला और बुके से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संत थॉमस एकेडमी रतनपुरवा बगहा 2 के छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार और मनमोहक प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत कर रहा है और हमारे लिए यह गौरव की बात है कि प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के राजगीर में होने जा रहा है। खेल से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन से खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का शुभंकर “गौरैया” है जो बिहार का राजकीय पंछी है हम सबों का यह कर्तव्य है कि हम इनका संरक्षण करें। देश के लिए बेटियां मेडल जीते ऐसी शुभकामनाएं उन्होंने दी।

बापू की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण की धरती पर जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत करते हुए आगे कहा कि यह ट्रॉफी गौरव यात्रा दिनांक 14 अक्टूबर 2024 से 10 नवंबर 2024 तक बिहार की 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने कहा कि खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार, पटना तथा एशिया हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वधान में यह खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बिहार सरकार के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाओं के विषय में भी बताया जैसे मेडल लाओ नौकरी पाओ।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 शौर्य सुमन ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला टीमें हिस्सा ले रही है। राजगीर में स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे। भारत 2023 का एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का विजेता है इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रतियोगिता की मेजबानी हमारा बिहार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही साथ राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति देश के लोगों को जागरूक करने के लिए पहली बार बिहार में वुमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास हो और महिलाओं का सशक्तिकरण हो इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध और निरंतर प्रयासरत है।

ज्ञातव्य हो कि दर्शकों के लिए हॉकी के सभी मैच के टिकट निशुल्क है। साथ ही सभी मैचों का प्रसारण डी डी नेशनल टीवी चैनल पर किया जाएगा। जिले की विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों दर्शकों, खेल प्रशिक्षको ने ट्रॉफी के साथ अपने-अपने सेल्फी लिए और इसका प्रचार प्रसार करने का भी जिम्मेदारी लिया।Bihar News- "Hockey festival is Bihar's pride" Trophy Gaurav Yatra reached West Champaran

मौके पर जिले के विभिन्न खेल संघ के सचिव एवं खेल प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षक आदि उपस्थित रहे।एकलव्य खेल प्रशिक्षक श्याम कुमार चौधरी, फखरुद्दीन, मंजूर आलम मंजय प्रसाद, दिनेश कुमार, संदीप कुमार राय, निकेत कुमार ने इस सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घोषक के रूप में सच्चिदानंद ठाकुर और मेरी एडलीन का कार्य काफी सराहनीय रहा।

Trending News