Bihar News पहुंच और मुख्य पथ के साथ नगर निगम के सभी छठ घाटों की सुनिश्चित करें गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई:गरिमा

Bihar News Ensure quality cleaning of all Chhath Ghats of the Municipal Corporation along with the access and main path: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर के कार्यालय कक्ष में बुधवार को संपन्न नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि छठ व्रत हमारे जिला और अपने बिहार में सबसे महत्वपूर्ण लोक आस्था से जुड़ा महापर्व है। इसके आयोजन में शुद्धता और साफ सफाई का महत्व सबसे अधिक होता है।

Bihar News Ensure quality cleaning of all Chhath Ghats of the Municipal Corporation along with the access and main path: Garimaश्रीमती सिकारिया ने इसको लेकर नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित सभी छठ घाटों के साथ उनके पहुंच पथ और मुख्य पथ की गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महापौर ने नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था में बुनियादी सुधार को सबसे जरूरी कार्य बताया। अपने योगदान के बाद सशक्त समिति की पहली बैठक का संचालन कर रहे नवागत नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने महापौर के कथन से सहमत होते हुए कहा कि नगर निगम के सभी छठ घाट सम्पर्क पथ के साथ वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था में और सुधार की आवशयकता है। ऐसे में प्रकाश पर्व दीपावली और छठ महापर्व को लेकर सफाई व्यवस्था को मिशन मोड में चलाया जा रहा है। विशेष साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर प्रत्येक पांच पांच वार्ड पर अस्थाई डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। समिति के वरीय सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र के सफाई कर्मियों में जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही दिखी है। नगर आयुक्त के स्तर से बढ़ी इस पर सख्ती स्वागत योग्य है। रोहित कुमार सिकारिया ने कहा कि किसी भी नगर निकाय की सफाई व्यवस्था से उसकी पहचान और रैंकिंग बनती है।

Bihar News Ensure quality cleaning of all Chhath Ghats of the Municipal Corporation along with the access and main path: Garima

नई व्याख्या से सुधार के साथ वर्षों से जारी बे रोक टोक भ्रष्टाचार और मनमानी पर रोक लगने की उम्मीद जगी है।

Trending News