संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
गोपालगंज जिला अंतर्गत भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास खड़ी बस में एक अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

फाइल फोटो पवन महतो
इस दौरान बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा पुलिस के जवान बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि दो पुलिस जवानों की मौत हो गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. मरने वालों में अशोक कुमार उरांव जिला पूर्णिया एवं पवन महतो जिला बेतिया शामिल हैं, चुनावी ड्यूटी में शामिल होने सुपौल जा रहे थे पुलिस के जवान।
फाइल फोटो पवन महतो