Agra News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Agra News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स

बाह: प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर में पुरानी जज्ञ स्वामी सियाराम दास जी के आश्रम में रविवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास डॉ आचार्य अशोक जी व्यास के सानिध्य में कलश यात्रा को आश्रम से लेकर प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर समापन हुआ जिसमें सैकड़ो महिलाओं व बालिकाओ ने भाग लिया।

Agra News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
कथा का आज प्रथम दिवस था जिसमे कथा वाचक आचार्य अशोक व्यास जी ने भक्ति नारद संवाद तथा गोकरणोपाख्यान श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य का वर्णन किया। कथा को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा के सुनने मात्र से ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है इसलिए मनुष्य को कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए।

Agra News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
भागवत कथा का विश्राम 4 मई को तथा प्रसाद वितरण 5 मई को होगा।

Trending News