Bihar News ब्रह्माकुमारी की अंतरराष्ट्रीय तनावमुक्ति विशेषज्ञ पूनम दीदी के नेतृत्व में 22 से 30 दिसंबर तक” अलविदा तनाव” शिविर:बीके अंजना

Bihar News "Goodbye Stress" camp from 22nd to 30th December under the leadership of Brahma Kumari's international stress relief expert Poonam Didi: BK Anjana
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के महाराजा स्टेडियम में 9 दिवसीय शिविर में तनाव मुक्त जीवन कैसे हो,आधारित शिविर “अलविदा तनाव” का आयोजन ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा किया गया है।

IMG 20231205 060157

जिसका नेतृत्व करने ब्रह्माकुमारी के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंटआबू की तनावमुक्ति विशेषज्ञ राजयोगिनी बीके पूनम दीदी पधार रही हैं।इसको लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शिविर की विस्तृत जानकारी सेवा केन्द्र राजयोगिनी बीके अंजना दीदी ने दी।उन्होंने कहा कि शिविर का संचालन करने हेतु जो बेतिया वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि विगत 25 वर्षों से पूनम दीदी जी देश और विदेश मे अलविदा तनाव पर शिविर कराकर लाखो लोगो के जीवन को तनाव से मुक्ति दिला चुकी हैं। नौ दिवसीय कार्यक्रम के रूपरेखा और विषय पर उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 22 दिसंबर का विषय है चिंता रहित जीवनशैली,23 को आवों करे खुशियों से मुलाकात,24 को स्वंय की पहचान,25 को गहन ईश्वरीय अनुभूति,26 का सुखी जीवन का रहस्य,27 का मेडिटेशन से सभी समस्याओं का समाधान,28 का अलौकिक जन्मोत्स्व,29 को विश्व ड्रामा का रहस्य, 30 को गुडवाय टेंशन पर विशेष वर्ग चलेगा।

Bihar News "Goodbye Stress" camp from 22nd to 30th December under the leadership of Brahma Kumari's international stress relief expert Poonam Didi: BK Anjana
सेवा केंद्र प्रभारी ने कहा कि शिविर मे भाग लेने वाले भाई बहनों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शिविर बिल्कुल मुफ्त है।निर्धारित समय पर शिविर आरंभ होगी इसलिए समय से पूर्व प्रतिभागियों को आने से सुविधा होगी। शिविर के आयोजन के स्वरूप निर्धारण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि आज के परिवेश में तनाव आम आदमी के जीवन यापन और विकास पर प्रतिकूल डाल रहा है।समाज की संबंधित समस्याओं को ध्यान पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने बताया की किस प्रकार तनाव आज के व्यक्ति को अपने चपेट में ले रहा है। अतः इस कार्यक्रम के द्वारा नगर वासी अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बना सकते हैं। ईश्वरीय सौगात देने के वक्त बेतिया महापौर गरिमा देवी शिकारिया जी ने कहा कि यह सौगात जो आप लोग को मिलने वाला है। यह हमारे जीवन से संबंधित ईश्वरीय वरदान है जो वर्तमान समय हमारी स्थितियों को सुधारने में मदद करेगा।

Trending News