Bihar news जी एन एम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य पर छात्राओं ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar news: Girls made serious allegations against the principal in charge of GNM training institute
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार के बेतिया के जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल का कार्यालय में ही शराब पीते तस्वीर सामने आया है.प्रिंसिपल खुद शराब का जाम बनाता है. और कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रखता है.छात्राओं के बीच अश्लील तरीके से मसाज भी कराता है. यह सब आरोप छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाया है. प्रभारी का इन सब करतूतों का फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।Bihar news: Girls made serious allegations against the principal in charge of GNM training institute

 

छात्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी आप शराबबंदी के पक्षधर हैं. फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं अपने शराबी प्रभारी प्राचार्य के खौफ में जीने को मजबूर हैं. जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं सभी फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी देती है फिर भी कार्रवाई नही होती।

 

हालांकि शिकायत के बाद बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश तो दिया गया है. लेकिन अबतक कार्रवाई नही हुई. जिससे आहत छात्राएं अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगा रही है. पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपी प्रिंसिपल मनीष जायसवाल पूरे फोटो को एडिट फोटो करार देते हुए आरोपो को खारिज कर रहे हैं।

 

वही जीएनएम के छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को कैद करके रखा गया है. सभी छात्राएं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के बाहर हंगामा कर रही है. और छात्राओं ने कहा जल्द से जल्द शराबी प्रिंसिपल को यहां से हटाया जाए. फिलहाल सभी छात्राएं डीएम दिनेश कुमार राय के पास पहुंची हुई है. और न्याय की गुहार लगा रही है।Bihar news: Girls made serious allegations against the principal in charge of GNM training institute

सभी छात्राएं शराबी प्रिंसिपल से डरी हुई है. छात्र है चिल्ला चिल्ला कर बोल रही है कि जिस तरह से वेस्ट बंगाल में डॉक्टर के साथ हुआ है इस तरह तुम लोगों के साथ किया जाएगा जिससे सभी छात्राएं डरकर जीने को मजबूर है.छात्राएं बोल रही है की कहीं ना किसी के साथ अनहोनी ना हो जाए. और सभी छात्राएं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर से बाहर निकल कर पैदल चल कर बेतिया डीएम दिनेश कुमार राय

Trending News