संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
चनपटिया प्रखंड के सगौली मुख्य नहर में चुहड़ी बड़े नहर साईफन के बग़ल में एक निजी पोखरा में विशाल मगरमच्छ देखें जाने के बाद लोगों अफरातफरी मच गया।
सूचना मिलते ही वनरक्षी प्रफुल्ल कुमार दलबदल के साथ वहां पहुंच कर रिसक्यु अभियान किये। उन्होंने बताया कि सुबह से सभी कर्मी आपरेशन अभियान में जुटे हैं। लेकिन तालाब ज्यादा गहरा होने से मगरमच्छ को पकड़ने में काफी परेशानी हो रहा है। वहीं पोखरा के मालिक को चिंता सता रही है कि हजारों रुपए के मछलीयां उस पोखर में डाल रखा है। काफी समय से मगरमच्छ उन मछलीयां को अपना निवाला बना रहा है।संवाद लिखे जाने तक मगरमच्छ को रिसक्यु टीम को हाथ नहीं लगा है। अभियान जारी है। वहीं मगरमच्छ को देखने के लिए भारी संख्या में महिलाएं पुरुषों तथा बच्चों के हुजूम उमड़ पड़ा है।