Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : गरिमा ने बच्चों के कलाई पर बाँधी केले के थंभ से बनी राखी, कहा हमारे बच्चे घर घर के भविष्य, इन्हें बेहतर शिक्षा के साथ दें उत्तम संस्कार

जनवाद टाइम्स 22 August 2021
Bihar news : गरिमा ने बच्चों के कलाई पर बाँधी केले के थंभ से बनी राखी, कहा हमारे बच्चे घर घर के भविष्य, इन्हें बेहतर शिक्षा के साथ दें उत्तम संस्कार
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया रक्षाबंधन पर अपने द्वारा कोरोना संक्रमण काल में बीते 106 दिन से संचालित निःशुल्क भोजन वितरण शिविर में पहुंचे विभिन्न परिवार दर्जनों बच्चों के बीच पहुंचीं। शिविर में पहुंचे बच्चों की अब तक के कोरोना काल में पढ़ाई और खेलकूद की जानकारी ली। इस मौके पर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा केले के थंभ से निकाले गए फाइबर धागों से निर्मित राखी बच्चों की कलाई पर बाँधी और उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि आज भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम व विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन है।

 

Bihar news : गरिमा ने बच्चों के कलाई पर बाँधी केले के थंभ से बनी राखी, कहा हमारे बच्चे घर घर के भविष्य, इन्हें बेहतर शिक्षा के साथ दें उत्तम संस्कारघर घर के भाई बहन के साथ पास पड़ोस के बच्चों के साथ भी भाई-बहन का व्यवहार करते हुये सभ्य व प्रेम व्यवहार में बंधे समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके के बच्चों के साथ संक्रमण से बचने की सावधानी बरतते हुए रक्षाबंधन का त्योहार मनाना है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हमारे यही बच्चे घर के बाद सम्पूर्ण समाज के भविष्य हैं। इन्हें यथासंभव बेहतर शिक्षा के साथ उत्तम संस्कार देना जरूरी है।

 

Bihar news : गरिमा ने बच्चों के कलाई पर बाँधी केले के थंभ से बनी राखी, कहा हमारे बच्चे घर घर के भविष्य, इन्हें बेहतर शिक्षा के साथ दें उत्तम संस्कारइसी के साथ उन्होंने कहा कि बच्चों में लिंग के आधार पर अर्थात बेटा-बेटी में भेद कत्तई नहीं करें। यह उनका बेहतर भविष्य बनाने के साथ मानवता के प्रति भी अपराध है। इस मौके पर सभापति श्रीमती सिकारिया ने इन बच्चों के बीच ज्ञानवर्धक पुस्तक और चॉकलेट का वितरण करते हुये इन्हें जीवन में बेहतर करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर निःशुल्क भोजन वितरण शिविर के प्रभारी व समाजसेवी नवेन्दु चतुर्वेदी, सुशीला देवी, नंदनी शर्मा, जयंती कुमारी, निवेदिता कुमारी, नूतन, अंजली, प्राची साक्षी, अनुराग चतुर्वेदी आदि ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लिया।

Post navigation

Previous: Bihar news  : भाकपा माले ने रोड़ मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, कहा कहीं भी रोड़ तय समय सीमा के अंदर टुटता है तो विधायक और सांसद को जिम्मेदार बनाया जाए
Next: Bihar. News सभी किसानों को यूरिया खाद क्यों नहीं ?

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.