Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रॉपर तरीके से कराएं फ्रिक्सिंग : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 3 March 2023
Bihar News कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रॉपर तरीके से कराएं फ्रिक्सिंग : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन के निमित्त आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।

समीक्षात्मक बैठक में सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट, प्रेक्षक, महिला मजिस्ट्रेट, नियंत्रण कक्ष, रिजर्व मजिस्ट्रेट, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, बेतिया, सिविल सर्जन, एसटीओ, बेतिया, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, विद्युत एवं नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया आदि उपस्थित रहे।Bihar News कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रॉपर तरीके से कराएं फ्रिक्सिंग : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी द्वारा सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है। किसी भी तरह की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। छोटी सी भी चूक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा हेतु फ्रिक्सिंग अच्छे तरीके से कराना सुनश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय। प्रत्येक परीक्षार्थी की अच्छे तरीके से फ्रिक्सिंग की जाय। महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग फ्रिक्सिंग की व्यवस्था की जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी भी सूरत में मोबाईल नहीं जाना चाहिए। इस हेतु विशेष सतकर्ता बरतने की आवश्यकता है। केन्द्राधीक्षक यह सर्टिफिकेट भी देंगे कि उनके परीक्षा केन्द्रों में किसी के द्वारा मोबाईल फोन नहीं लाया गया है।

उन्होंने कहा कि 05 मार्च को एक ही पाली पूर्वाह्न 12.00 बजे से अपराह्न 02.15 तक परीक्षा का संचालन किया जायेगा। परीक्षा हेतु पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं जायेगी। इसका दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक एवं प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूर्व की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया है। तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है। सभी केन्द्राधीक्षक सहित अन्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी, केन्द्र प्रेक्षक-सह-स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता दल, प्रेक्षक सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे।Bihar News कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रॉपर तरीके से कराएं फ्रिक्सिंग : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त रौशनी, घड़ी, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही शहर के फोटोकॉपी की दुकानों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों का निरीक्षण भी करना सुनिश्चित किया जाय।

अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ प्रवेश-पत्र, फोटो पहचान पत्र एवं निर्धारित तीन पुस्तकें (सामान्य अध्ययन खंड, गणित खंड तथा सामान्य विज्ञान खंड) ले जा सकते हैं। किसी विषय से संबंधित गाईड, पुस्तक की फोटोकॉपी, हस्तलिखित कागज, नोट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि परीक्षा भवन में नहीं ले जा सकते हैं।

परीक्षा के समय पुस्तकों का आदान-प्रदान पूर्णतया वर्जित है। अभ्यर्थी के पुस्तक में रौल नंबर एवं नाम के अतिरिक्त कुछ भी अलग से लिखा जाये जाने की स्थिति में अथवा टेक्स्ट बुक के अतिरिक्त अन्य सामग्रियां ले जाते हैं, तो संबंधित अभ्यर्थी का अभ्यर्थित्व रद्द करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। अभ्यर्थी के पास पेन, पेंसिंग, व्हाइटनर, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, लॉग टेबल, ग्राफ पेपर, चार्ट पेपर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, पहनने योग्य डिवाइस, स्मार्ट फोन, घड़ी, ईयर फोन, कॉर्डलेस डिवाइस आदि नहीं होना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीएम, बेतिया सभी परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज के व्यासार्द्ध में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी कदाचार करते हुए पकड़े जाते हैं तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड, बेतिया में हेल्प लाइन काउंटर का अधिष्ठापन कराया जाय और इसके संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाय।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय के बेतिया रेलवे स्टेशन एवं बेतिया बस स्टैंड पर हेल्पलाईन काउंटर्स की स्थापना की जा रही है। बेतिया रेलवे स्टेशन पर नंदकिशोर सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चनपटिया (मोबाईल नंबर-9939947838/8544412134) तथा मो0 जावेद आलम, प्रखंड साधन सेवी, बेतिया (मोबाईल नंबर-9264429311) की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसी तरह बेतिया बस स्टैंड अवस्थित हेल्पलाईन काउंटर्स के लिए श्री उपेन्द्र पंडित, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, योगापट्टी (मोबाईल नंबर-8544412136/9931263970) तथा संतोष प्रसाद, प्रखंड साधन सेवी, नौतन (मोबाई नंबर-9264429321) की तैनाती की गयी है।Bihar News कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रॉपर तरीके से कराएं फ्रिक्सिंग : जिलाधिकारी

इसा अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थि रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News क्याकिंग एवं कैनोईंग में परचम लहरायेंगे जिले के युवा
Next: Bihar. News आपका हुनर और सीखने की ललक आपको दिला सकती है स्वावलंबी की पहचान:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.