Bihar News जदयू महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश महासचिव ने ली जन सुराज की सदस्यता

Bihar News Former state general secretary of JDU women's cell took membership of Jan Suraj
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
जन सुराज पदयात्रा कैंप में पश्चिम चंपारण जिले की जदयू की पूर्व प्रदेश महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) प्रो. डॉ. अर्चना बाला को प्रशांत किशोर ने जन सुराज की सदस्यता दिलाई। बता दें कि डॉ अर्चना बाला समता पार्टी के समय से सक्रिय राजनीति से जुड़ी हुई हैं। समता पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष के अलावा जदयू की जिला सचिव एवं जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

Bihar News Former state general secretary of JDU women's cell took membership of Jan Suraj
डॉ अर्चना बाला ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण करने के साथ बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में निरंतर परिश्रम का वचन भी लिया। प्रशांत किशोर एवं जन सुराज अभियान की विचारधारा और उसके कार्य से प्रभावित होकर अर्चना बाला ने इस संगठन का हाथ थामा।Bihar News Former state general secretary of JDU women's cell took membership of Jan Suraj

Trending News