संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
आज भाजपा के भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर मदन प्रसाद जयसवाल की पुण्यतिथि हॉस्पिटल रोड स्थित उनके निवास पर मनाई गई।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ सरोज जायसवाल, बड़े पुत्र भाजपा के पश्चिम चंपारण सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, द्वितीय पुत्र डॉ दीपक जायसवाल, बहु डॉ मंजु चौधरी, पर्यटन मंत्री नारायण साह, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, बगहा विधायक राम सिंह, जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, आनंद सिंह, विजय चौधरी, मुकेश सहाय उर्फ गांधीजी, जनक प्रसाद, रोहित सिकारिया, रिंकी गुप्ता, गोल्डी जायसवाल, मनोज सिंह, पन्नालाल साह, रूपक श्रीवास्तव, अनिल राम भाजपा नेताओं सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया बताते चलें कि स्वर्गीय डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल भाजपा के एक लोकप्रिय नेता थे।
